{"_id":"5d41e10c8ebc3e6cff02dd70","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3707754143","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नाराज होकर निकले व्यापारी का शारदा नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से नाराज होकर निकले व्यापारी का शारदा नदी में मिला शव
विज्ञापन
खमरिया। घर से नाराज होकर निकले साइकिल व्यापारी का शव 18 वें दिन शारदा नदी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने स्टीमर से व्यापारी का शव नदी के बाहर निकाला। पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया।
थाना ईसानगर के गांव अलीपुर निवासी उमेश मोहन पांडेय ने बताया कि उनके बेटे उपेंद्र पांडेय (28) का साइकिल स्टोर का व्यवसाय है। 13 जुलाई की शाम घर में उपेंद्र की आपसी कहासुनी हो गई थी। उससे नाराज होकर वह उसी दिन शाम करीब आठ बजे अपनी कार लेकर घर से कहीं चला गया। जब सुबह भी घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं लगा। 17 जुलाई को उसकी कार शारदा नदी के किनारे खड़ी मिली। वहीं पर चप्पल और गाड़ी की चाबी रखी थी। तबसे परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे।
बुधवार की सुबह चौकी खमरिया क्षेत्र के रेहरिया गांव के किनारे नदी में ग्रामीणों ने शव उतराते देेखा गया। शव काफी सड़-गल चुका था। पुलिस ने पीएसी प्लड यूनिट के साथ स्टीमर की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। परिवार वालों ने शव की शिनाख्त उपेंद्र के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत से उसके पिता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों का अनुमान है कि उपेंद्र ने शारदा नदी में कूदकर आत्महत्या की है। चौकी प्रभारी महेश त्यागी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उपेंद्र की परिवार में ही किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। वह नाराज होकर घर से निकल आया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।