{"_id":"5d41d3ab8ebc3e6cef2b2568","slug":"crime-lakhimpur-news-bly37076669","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के ताऊ के ईंट-भट्ठे पर बदमाशों का तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के ताऊ के ईंट-भट्ठे पर बदमाशों का तांडव
विज्ञापन
मितौली। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के ताऊ रामप्रसाद के ईंट-भट्ठे पर मंगलवार की रात लूटपाट कर डाली। कस्ता में भीखमपुर मार्ग पर ‘गणेश ब्रिक फील्ड’ भट्ठे पर मंगलवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोला और दो चौकीदारों को बांधकर कमरे में डाल दिया। इसके बाद करीब एक घंटे से अधिक समय तक बदमाशों ने तांडव मचाया। कमरों को खंगाला, अलमारी को तोड़कर हजारों की नकदी सहित सामान लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इससे पहले कस्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन नरेंद्र सिंह के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने तांडव मचाया था।
कस्ता-भीखमपुर रोड पर गणेश ब्रिक फील्ड पर रात करीब आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने दोनों चौकीदारों को असलहों के दम पर बंधक बनाया, फिर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने भट्ठे के ऑफिस में रखी दो अलमारी और बक्से को तोड़ डाला। एक अलमारी में रखी 13,600 की नगदी उठाने के बाद बदमाशों ने दूसरी अलमारी और बक्से में पानी उड़ेल दिया। बदमाश भट्टे पर खड़े-खड़े चार ट्रैक्टरों से बैटरी और कार से म्यूजिक सिस्टम, दो साइकिलें ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह मॉर्निंग वॉक को निकले ग्रामीण शोर सुनकर भट्टे पर पहुंचे और कमरे में बंद चौकीदारों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही भट्ठा मालिक और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चौकीदारों से घटना की जानकारी ली। भट्टे पर कई घंटे तक पुलिस ने मजदूरों और चौकीदारों से पूछताछ करके साक्ष्य जुटाने की कवायद की।
पुलिस की गश्त पर सवाल उठने लगे हैैं। कस्ता में महीने भर के अंदर दूसरी बड़ी वारदात हुई है। पुलिस को गश्त बढ़ानी होगी।
नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष, ईंट-भट्ठा एसोसिएसन
चौकीदार सुरेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई हैै।
अनिल कुमार सैनी, एसओ