{"_id":"5d3612fe8ebc3e6d0d0e4e0c","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3696504133","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व में दो गुटों के बीच मारपीट में चली थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चस्व में दो गुटों के बीच मारपीट में चली थी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव देउवापुर में वर्चस्व को लेकर शनिवार को दो गुट आमने-सामने आ गए थे। दोनों गुट में 14 साल से लेकर 22 साल ते युवा शामिल हैं, जिनमें पहले जमकर मारपीट हुई थी। फायरिंग में सलेमपुर निवासी शिवा पटेल (18) सीने में गोली लगने से घायल हुआ था। ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
शहर के दो गुटों को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम शिवा पटेल और दूसरे पक्ष के एक 16 वर्षीय किशोर के बीच पहले मोबाइल पर कहासुनी और गालीगलौज हुई। फिर दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। इस पर दोनों गुट देउवापुर के निकट बाग के पास पहुंचे, जहां पर दोनों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। फायरिंग में गोली सीने में लगने से मोहल्ला सलेमपुर कोन निवासी शिवा पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डॉक्टरों के ऑपरेशन करने के बाद शिवा की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी 16 वर्षीय किशोर सहित करीब सात लोगों को पकड़कर हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जिससे अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
किशोरों में खूब चल रही है गैंगबाजी
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे देउवापुर के पास दो गुटों के बीच फायरिंग और मारपीट मामले में जो बात सामने आई वह काफी हैरान करने वाली है। यह गुट वयस्कों के नहीं बल्कि किशोरवय के हैं। इन गैंगों में 14 से लेकर 22 साल तक युवा भी शामिल हैं। इनमें अधिकतर किशोर और युवा बड़े घरों के बिगड़ैल हैं, जो सरेराह बाइकों से फर्राटा भरते हैं। किशोर और छात्र समझकर पुलिस इन्हें ज्यादा रोक कर टोकाटोकी नहीं करती है।