{"_id":"5d3612408ebc3e6d117f2609","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3696503200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशुओं के हमले से घायल किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशुओं के हमले से घायल किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। खेत की रखवाली करने गए किसान पर पशुओं के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
गांव चंदपुरा निवासी राममनोहर राज (60) अपने खेत की रखवाली करने रविवार की शाम को गए थे। आवारा पशुओं का झुंड खेत में आ गया। किसान ने जानवरों को खदेड़ कर खेत से बाहर निकालने का प्रयास किया। उसी समय झुंड में शामिल एक जानवर ने पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पड़ोसी खेत में मौजूद किसानों ने पशुओं को खदेड़ कर जान बचाकर घर पहुंचाया। घायल किसान को परिवार वाले सीएचसी रमियाबेहड़ लेकर पहुंचे। वहां से डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव घर लाए अंतिम संस्कार कर दिया।