फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime accident

दिनदहाड़े आढ़ती से 60 हजार की लूट

Fri, 01 May 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
crime accident
लखीमपुर खीरी। शहर की राजापुर मंडी से घर वापस जा रहे सब्जी आढ़ती की बाइक तीन बदमाशों ने मोहल्ला काशीनगर में ओवरटेक कर रोक ली। तमंचा दिखाकर 60 हजार रुपये से भरा थैला लूटकर भाग निकले। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदर के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज लेकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी मोहम्मद समीर उर्फ चंदू की राजापुर मंडी समिति में सब्जी की आढ़त है। आढ़ती मोहम्मद समीर ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह आढ़त बंद कर अपने भाई साकिर अली के साथ घर वापस जा रहे थे। सुबह साढ़े नौ बजे मोहल्ला काशीनगर में पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली। वह कुछ समझ पाते। इससे पहले एक बदमाश ने तमंचा लगा दिया और हाथ से थैला छीनकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद शोर-शराबा किया। यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा के साथ सीओ सिटी विजय आनंद मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पुलिस के हाथ बदमाशों की फुटेज लग गई। अब पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कराने की कोशिश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

खुलासे में स्वॉट टीम लगाई
शहर में दिनदहाड़े हुई लूट से व्यापारियों में भय का माहौल है। सीओ सिटी विजय आनंद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए हैं। बदमाशों की पहचान कराई जा रही है। घटना के खुलासे में सदर कोतवाली की स्पेशल टीम और क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.. तो मंडी से लगे थे पीछे
बदमाशों ने जिस अंदाज में घटना को अंजाम दिया। उससे यह साफ है कि तीनों बदमाश कई दिनों से मंडी समिति में सब्जी आढ़ती की रेकी कर रहे थे। गुरुवार को जब वह मंडी समिति से चले तभी उनके पीछे बदमाश लग गए। पुलिस भी इस बात से इनकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed