{"_id":"5eaafa558ebc3e903c17dd55","slug":"crime-accident-lakhimpur-news-bly4043673104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के नीचे दबा मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के नीचे दबा मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मैगलगंज। महमूदपुर गांव में खाली पड़े प्लॉट में मिट्टी के नीचे दबा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त हो गई है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव महमूदपुर निवासी सर्वेश यादव के खाली प्लॉट में कई दिनों से मिट्टी का पटान हो रहा था। बुधवार की रात करीब 12 बजे ट्रैक्टर से मिट्टी बराबर की जा रही थी। तभी मिट्टी में दबा शव दिखाई पड़ा। शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्लॉट मालिक ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर फत्तेपुर चौकी इंचार्ज प्रेमचंद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त सादिक अली (35) पुत्र शमशेर अली के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई सलमान और पिता ने बताया कि खुर्रमनगर निवासी एक व्यक्ति बुधवार शाम को भूषा भराने के लिए सादिक अली को बाइक से लेकर गया था। तब से सादिक घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज ने प्रेमचंद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।