{"_id":"5e566a6b8ebc3ef3c408b787","slug":"crime-accident-lakhimpur-news-bly397379948","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदनचौकी। थाना क्षेत्र के रामनगर में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में उसके ससुराल में पंखे से लटकता मिला। सूचना पर मृतका के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल वालों पर दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी वीरेंद्र त्रिपाठी की पुत्री शिल्पी त्रिपाठी (25) का शव संदिग्ध हालात में उसकी ससुराल में पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता राजेश मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बेटी के पति वीरेंद्र, ससुर उपेंद्र, सास साधना, नन्द गीतांजलि तथा देवर शैलेंद्र व शिवम पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुराल वाले आए दिन बेटी से रुपयों की मांग करते थे। अभी हाल ही में उनकी बेटी से दो लाख रुपये और चौपहिया गाड़ी की मांग की जा रही थी। बीती शाम को रिश्तेदारों के माध्यम से सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चंदनचौकी कोतवाल सियाराम ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।