{"_id":"5e12294d8ebc3e880833a064","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly390859095","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी की रोकथाम को नेपाल एपीएफ ने खोदा गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी की रोकथाम को नेपाल एपीएफ ने खोदा गड्ढा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा पर हो रही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए एसएसबी व एपीएफ की संयुक्त बैठक में निर्णय होने के बाद नेपाल एपीएफ ने नो मैंस लैंड पर जेसीबी से गड्ढा खुदवाना शुरू कर दिया है। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर आ पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
थाना क्षेत्र हजारा के अंर्तगत भारत-नेपाल सीमा पर हो रही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कुछ दिन पूर्व एसएसबी व एपीएफ नेपाल के अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें अन्य मुद्दों के साथ ही नो मैंस लैंड पर गड्ढा खोदकर तस्करी रोकने का प्रयास करने की बात पर सहमति बनी थी। इसको लेकर नेपाल एपीएफ ने अपनी सीमा पर जेसीबी से गड्ढा खोदने पर विचार किया। इसके बाद नेपाल एपीएफ ने पिलर संख्या 33 व 34 के बीच जेसीबी से गड्ढा खोदने का कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही हजारा के बमनपुर भागीरथ के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि टाटरगंज, वमनपुरी भागीरथ अति पिछड़ा क्षेत्र है और यहां के लोग नेपाल से सामान व दवा आदि लाते हैं और अब गड्ढे की वजह से दिक्कत आएगी। इसी बात पर काफी देर तक एपीएफ जवानों व भारतीय ग्रामीणों में बहस होती रही। सूचना पर कंबोजनगर चौकी इंचार्ज सुरेश पाल टीम के साथ पहुंचे और उनके काफी समझाने के बाद ग्रामीण मानें। इस दौरान वमनपुरी भागीरथ के प्रधान गुरदेव सिंह, विशाखा सिंह, दयाल सिंह, अरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।