फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

एक समुदाय के लोगों के एकत्र होने की गलत सूचना पर फंसे प्रधान

Mon, 23 Dec 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
crimc
निघासन। शराब के नशे में हरसिंगपुर के ग्राम प्रधान ने गांव में दूसरे समुदाय के एकत्रित होकर बवाल करने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। शिकायत करनेे के चंद मिनट बाद वह झंडी चौकी पहुंच गए। वहां पर भी उनका उत्पात मचाने लगे। पुलिस ने गांव जाकर देखा तो कुछ नहीं निकला। पुलिस जब गांव से लौटी तब भी वह बवाल करते मिले। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान का मेडिकल करवाकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

झंडी चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि हरसिंगपुर प्रधान संजू श्रीवास्तव ने सूचना दी कि रात में गांव में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक समुदाय के लोग धार्मिक स्थल के पास एकत्रित हो रहे हैं। सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई और सिपाहियों को मौके पर भेजा। सिपाहियों ने चौकी इंचार्ज को सूचना दी कि गांव में शांति है। कुछ देर बाद प्रधान संजू श्रीवास्तव चौकी पर आ धमके और गांव में न जाने पर चौकी इंचार्ज से भिड़ गए। चौकी इंचार्ज ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उसके बाद संजू ने सीओ और एसपी को फोन पर मामले से अवगत कराया। दोबारा थाने और चौकी की पुलिस गांव पहुंची, लेकिन वहां पर शांति बनीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक ने वहां पर दो सिपाहियों की ड्युटी भी लगा दी। पुलिस फोर्स के वापस लौटने तक प्रधान संजू चौकी में बैठे रहे। वापस आने पर वह एक बार फिर कार्रवाई न करने की बात कहते हुए पुलिस से भिड़ गए। नाराज चौकी इंचार्ज ने उनको हिरासत में लेते हुए उनका मेडिकल कराया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर प्रधान ने आरोप निराधार बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed