फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

भौका में हमलावरों ने घर में घुसकर युवक को पीटकर किया बेदम

Tue, 26 Nov 2019 08:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। दरवाजे पर खड़े होकर अश्लील बातों का युवकों से विरोध करना मकान मालिक को महंगा पड़ गया। चार युवकों ने घर में घुसकर उसे लाठियों से पीटकर बेदम कर दिया। युवक की मां और पत्नी बचाने पहुंचीं तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। ग्रामीणों के विरोध करने पर हमलावर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। युवक को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस 108 से निघासन सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना सिंगाही के गांव मोतीपुर के मजरा भौका निवासी रामसहेली गौतम ने बताया कि शनिवार को गांव का ही संजय और राजेश उसके घर के दरवाजे के पास खड़े थे। दोनों जोर-जोर से अश्लील बातें कर रहे थे। गंदी बातें सुनकर पति छोटेलाल गौतम घर से बाहर निकले और अश्लील बातें घर के दरवाजे पर करने का विरोध किया। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गाली गलौज होने लगी। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करा दिया। इस पर दोनों युवक चले गए। पति भी घर आ गए। कुछ देर बाद संजय, राजेश अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर घुस आए। जातिसूचक गालियां देते हुए पति की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पति को बचाने जब वह और 85 वर्षीय सास सरस्वती देवी पहुंची तो हमलावरों ने उनको भी पीटा। हमलावरों की पिटाई से पति का सिर फट गया। बेहोश होकर गिर गए। इससे घर में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर आ गए और विरोध किया। इस पर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। घायल छोटेलाल को बेहोशी की हालत में एबुंलेंस 108 से निघासन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि उसने पुलिस को चारों आरोपियों के नाम बताए थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ संजय और राजेश के खिलाफ 323, 504, 506, 294 और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अजय राय ने बताया कि महिला रामसहेली गौतम ने जो तहरीर पुलिस को दी है। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच सीओ निघासन को सौंपी गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed