{"_id":"5dcda19f8ebc3e54df138cb1","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly384086330","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के दौरान करंट की चपेट में आए ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच के दौरान करंट की चपेट में आए ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। मोहल्ला देवी स्थान निवासी मोहम्मद रफी शौच करते समय गड्ढे की बाउंड्री में लगे तारों पर उतर रहे करेंट की चपेट में आ जाने पर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे परिजन सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मालूम हो कि मोहल्ले के मोहम्मद रफी (40) बुधवार को शाम के 5 बजे पुवायां रोड के समीप खेत पर गया हुआ था। वहीं पड़ोस में बने एक गड्ढे के पास शौच करने लगा। गड्ढे के एक किनारे तार बांध कर करंट छोड़ा गया था। जिसके चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से झुलस कर गिर पड़ा। देर रात तक घर वापस न आने पर उसके पिता शौकत ने परिवार के लोगों के साथ ढूंढने निकले जहां उन्हें गड्ढे के पास उसका पुत्र जख्मी हालत में मिला। जिस पर परिवार वाले उसे सीएचसी लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता की सूचना पर एसआई कृपेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं मृतक की पत्नी रिजवाना और पुत्र साकिम, हससाज और पुत्रियां दानिया, सानिया, रुकइया का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।