{"_id":"5dcda0c58ebc3e54d76d52d9","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3840859136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर कॉल कर युवक के खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर कॉल कर युवक के खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। एक युवक के मोबाइल पर आई कॉल के बाद युवक के खाते से किसी ने तीन बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। युवक ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
मोहल्ला ईदगाह निवासी रोहिताश गोयल के पुत्र दीपक गोयल ने बताया कि 12 नवंबर को उसके मोबाइल पर मोबाइल नंबर 6287719726 और 9735728024 से कॉल आने पर उसने कॉल रिसीव किया। कालर के पूछने पर दीपक ने उससे सिर्फ मैलानी खीरी से बोलने की बात बताई। इसके बाद कॉल कट गई। इस तरह कई बार उसके पास कॉल आई। कुछ देर बाद उसका मोबाइल और दोनों नेट बैंकिंग हैक हो गया। थोड़ी देर बाद दोनों से मेसेज आने पर उसे पता चला कि उसके एसबीआई बैंक खाते से तीन बार में पांच-पांच हजार और एक बार दस हजार रुपये निकल गए। यह पता लगते ही दीपक फौरन एटीएम पहुंचा और अपने खाते में बची शेष राशि निकाल ली। अगले दिन उसने एसबीआई शाखा मैलानी जाकर दोनों सेवा बंद करा दी। दीपक ने बताया कि बाद में उसने देखा कि उसके मोबाइल में कई ओटीपी आए हैं, जिनको उसने किसी को बताया तक नहीं। बिना ओटीपी बताए खाते से पैसा निकलना आश्चर्य की बात है।
कॉलर को दोनों सेवा बंद करने की भी हो गई जानकारी
मैलानी। मजेदार बात तो यह है कि कॉलर को दीपक के दोनों सेवा बंद करने तक की जानकारी हो गई। दीपक ने बताया कि दोनों सेवा बंद होने के बाद कॉलर ने उसके पास फिर फोन किया और कहा कि तुमने दोनों सेवा बंद करा दी, तो अच्छा किया। वरना आगे भी पैसा इसी तरह निकल जाता। कॉलर खुद झारखंड से बोलने की बात बताता है और उसका फोन हर समय ऑन रहता है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने जब कॉल की तो उसने पैसा निकालने की बात स्वीकार कर उनसे कहा कि जो चाहो कर लो। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।