{"_id":"5dcda01c8ebc3e548b2aff92","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly384085814","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग निकली पुलिस की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग निकली पुलिस की गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सोशल मीडिया पर पुलिस की मानवीय संवेदनाओं की पोस्ट अक्सर दिखाई पड़ती हैं, लेकिन थाना फरधान क्षेत्र में पुलिस का संवेदनहीन चेहरा सामनेे आया हैं। डीएम के काफिले में शामिल पुलिस की एक लग्जरी कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। चालक ने अस्पताल ले जाना तो दूर गाड़ी तक नहीं रोकी। घायल करीब आधे घंटे तक सड़क किनारे तड़पता रहा। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमुनाबाद कृषि महाविद्यालय का उद्घाटन करने आए थे। इससे डीएम-एसपी सहित भारी पुलिस बल उनकी सुरक्षा व्यवस्था में लगा था। मुख्यमंत्री के जाने के बाद डीएम-एसपी का काफिला तेज रफ्तार वापस जिला मुख्यालय लौट रहा था। दोपहर करीब 03.30 बजे थाना फरधान क्षेत्र के गांव अंबूपुर बहरवा के निकट एक ईंट भट्ठे के पास काफिले में शामिल पुलिस की लग्जरी कार ने ट्रिपल राइडिंग कर रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव अटैया निवासी दिनेश कुमार (40) घायल हो गया। बाइक पर सवार उनका साला लालता प्रसाद और एक अन्य दिलीप कुमार मामूली रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद चालक ने कार को रोकने की जहमत नहीं उठाई और वाहन समेत काफिले के साथ ही चला गया। पीछे से आ रहे धौरहरा के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया।