फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

चचेरी-तहेरी बहनों की मौत का नहीं खुला राज

Wed, 06 Nov 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। बांकेगंज क्षेत्र के गांव रायपुर में चचेरी और तहेरी बहन की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ नहीं हुई है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन

गांव रायपुर निवासी श्रीपाल की पांच वर्षीय बेटी अलका और श्रीपाल के छोटे भाई योगेश कुमार की चार वर्षीय ईशा की रविवार को तबीयत बिगड़ गई। परिवार वालों का कहना है कि दोनों को उल्टी-दस्त आ रहे थे। हालत में सुधार न होने पर सोमवार को अलका को बांकेगंज और ईशा को गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां सोमवार को दोनों मासूम बच्चियों की मौत हो गई थी। परिवार वाले डायरिया से मौत होने की बात कह रहे थे। इसी बीच किसी ने बच्चियों की संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची थाना मैलानी पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे थे। शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। डॉक्टरों ने दोनों का विसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है। इससे फूड प्वॉइजनिंग होने से मौत होने की आशंका बढ़ गई है। एसओ मैलानी राजवीर सिंह ने भी फूड प्वॉइजनिंग की से मौत की आशंका जताते हुए बताया कि विसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed