{"_id":"5db085aa8ebc3e93d844984e","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly381417895","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। गोला मोहम्मदी रोड पर अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजा और मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार 12 बजे दिन में गोला मोहम्मदी रेेड पर गांव धिरावां के पास तेजगति में आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार मुन्नूगंज गोला निवासी 55 वर्षीय मोहम्मदी सईद और पीछे बैठे हाजी यूनुस गंभीर घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली समेत भागने में सफल रहा। मौके पर पहुंची हैदराबाद थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी गोला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सईद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल हाजी यूनुस को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस ने परिवार वालों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
इधर, मंगलवार की देर शाम गांव गनेशपुर के सामने दुग्ध डेरी के पास तेज गति में जा रहे कंटेनर ने गोला से वापस घर जा रहे कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव देड़ीपुर निवासी साइकिल सवार 35 वर्षीय दूधिया मसीउल्ला को टक्कर मार दी। जिससे उसकी कंटेनर के पहिए के नीचे कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। चालक कंटेनर छोड़कर भागने में सफल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना परिवार वालो दी है। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि मृतक की पहचान जेब में मिले पहचानपत्र के आधार पर हुई है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट
पिपरिया धनी। ग्राम छेड़ीपुर निवासी मसीउल्ला की मौत से उसके परिवार में रोजी रोटी का संकट हो गया है। मसीउल्ला की पांच बेटियों में मेसर और फैसल जहां की शादी हो चुकी है। वहीं सुनहरा, जुनहरा, हुमैहरा की शादी नहीं हुई है। मसीउल्ला का कोई पुत्र न होने से पत्नी साबरून के सामने रोजी रोटी का भी संकट हो गया है।