फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

डीजे की परमीशन लेकर नौटंकी में लगे ठुमके

Mon, 21 Oct 2019 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
crimc
संपूर्णानगर। पढुवा त्रिकोलिया में रविवार रात डीजे की परमीशन लेकर नौटंकी का आयोजन किया गया। जिसमें तेज ध्वनि के साथ देर रात तक गाने बजते रहे और डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर डीजे बंद कराया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पढुवा त्रिकोलिया में ग्रामीणों ने डीजे की परमीशन एसडीएम पलिया से ली थी। जिसके बाद देर रात तक नौटंकी का आयोजन किया। जिसमें अश्लील गानों पर डांस करने वाली बालाएं डांस करती रहीं और ग्रामीण मंच पर रुपये लुटाते हुए थिरकते नजर आए। गांव के ही कुछ लोगों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने चल रहे डीजे को बंद कराया। संपूर्णानगर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पढुआ गांव में आयोजित कार्यक्रम में डीजे की परमीशन एसडीएम से ली गई थी। देर रात डायल 100 से जानकारी मिली कि गांव में डीजे देर तक बज रहा है जिसके बाद डीजे बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed