फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

दोबारा पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं, विसरा सुरिक्षत

Mon, 21 Oct 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान के गांव पठानन पुरवा निवासी मोहम्मद राशिद के शव का रविवार को दोबारा पोस्टमार्टम हुआ। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हुई है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

फरधान थाना के गांव पठानन पुरवा निवासी मोहम्मद रशीद (55) 21 सितंबर को पशुओं के लिए चारा लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। 22 सितंबर को उनका शव नीमगांव थाना क्षेत्र में खेत से मिला था। खेत के किनारे उनकी साइकिल खड़ी थी। गद्दी पर चाबी रखी थी। शरीर का निचला हिस्सा नग्न था। पास में उनका पैजामा और अंडरवियर पड़ी थी। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही गई। मृतक के बेटे जुबेर अहमद ने हत्या का शक जताते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग डीएम शैलेंद्र सिंह की थी। डीएम के आदेश पर शनिवार को तहसीलदार अवधेश चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। शव काफी खराब हो चुका था। शरीर पर खाल तक नहीं थी। दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हुई। इस पर डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed