{"_id":"5dac9cd98ebc3e93b85d332e","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly381026856","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण महासभा के नगर उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण महासभा के नगर उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या पर संवेदना जताने पर ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष रमाकांत अवस्थी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिल गई। जानकारी पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गुस्सा गए। रविवार को शोक सभा के बाद कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। मामले को गंभीरता से लेते कोतवाल ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कस्बे में ब्राह्मण सभा की नागेश्वर मंदिर में आयोजित शोक सभा में दिवंगत कमलेश तिवारी की हत्या को लेकर रोष व्यक्त किया गया। इसी दौरान ब्राह्मण महासभा के नगर उपाध्यक्ष रमाकांत अवस्थी ने मोबाइल दिखाते हुए बताया कि सोशल मीडिया फेसबुक पर एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। जिस पर ब्राह्मण महासभा के सैकड़ों लोगों के साथ हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता के लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर आरोप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। कस्बा प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शेख शालू साजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तब कार्यकर्ता शांत हुए। इस मौके पर भाजपा नेता रमाशंकर शुल्क समलिया प्रसाद मिश्र, अखिलेश मिश्रा, उपेंद्र, रमेश रस्तोगी, नंदकिशोर जायसवाल, सुरेंद्र दीक्षित, मुकेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।