फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

हत्या करने के बाद मूकबधिर ने महिला से किया था दुष्कर्म

Mon, 14 Oct 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। एसपी ने थाना हैदराबाद क्षेत्र के एक गांव में महिला की हत्या और दुष्कर्म के मामले का खुलासा कर दिया। एसपी के मुताबिक मूकबधिर एक युवक ने महिला की पहले हत्या की थी और फिर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि थाना हैदराबाद क्षेत्र के एक गांव की 38 वर्षीय महिला नौ अक्तूबर को महेशपुर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से पांच सौ रुपये निकालकर घर लौट रही थी। अगले दिन उसका शव नग्न अवस्था में गन्ने के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और दुष्कर्म की बात सामने आई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि शव के हालात और घटनास्थल पर कुछ सुबूत मिले थे। पुलिस ने जांच की तो परत दर परत कड़ी जुड़ती चली गई। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि गन्ने के जिस खेत में महिला का शव बरामद हुआ, उसी के पास 40 साल का मूकबधिर एक व्यक्ति गन्ने की पत्ती तोड़ रहा था। वह अविवाहित है। पुलिस ने इस दिशा में जांच तेज की तो यह बात साफ हो गई कि उसे गांव के ही कुछ युवक अश्लील वीडियो दिखाते थे। इससे उसकी मानसिकता बदली हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसे पकड़ा और पूछताछ की तो उसने इशारों में घटना स्वीकार की और घटना करने का इशारों में तरीका बताया। पुलिस ने मूकबधिर स्कूल के शिक्षक को जगतपाल वर्मा को बुलाया और उसके इशारों को समझा। बाद में उसे घटनास्थल ले जाया गया। वहां इशारों में ही स्वीकार किया कि उसने पहले गला दबाकर हत्या की और बाद में दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। एसपी ने खुलासे पर एसओ धर्मदास सिद्धार्थ और पुलिस टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन

दूसरी बार में महिला को दौड़ाकर पकड़ा
एसपी पूनम ने बताया कि मूकबधिर के इशारों से यह बात भी साफ हुई कि जब उसने महिला को पकड़ा और उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की तो एक बार महिला उसके चंगुल से छूट गई। जब उसने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे दोबारा दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed