{"_id":"61f6950003eeb53211727cbe","slug":"cricket-competition-team-of-ekta-cricket-club-became-the-winner-lakhimpur-news-bly4739467156","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता: एकता क्रिकेट क्लब बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता: एकता क्रिकेट क्लब बनी विजेता
विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। स्व. समीर श्रीवास्तव मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन एकता क्रिकेट क्लब और यॉर्कर क्रिकेट क्लब में भिड़ंत हुई। इसमें एकता क्रिकेट क्लब विजेता रही।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अभिषेक शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन एकता क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए यॉर्कर क्रिकेट क्लब टीम ने 35 ओवर में 146 रन बनाए। इसमें अजय शर्मा ने 13 चौकों की मदद से 98 रन और अग्रिम मिश्रा ने 26 रन बनाए। एकता क्रिकेट क्लब के रोनित ने तीन, बेयंत सिंह एवं मशी खान ने दो-दो विकेट लिए।
निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्रिकेट क्लब टीम ने 13.5 ओवर में 147 रन बनाकर जीत हासिल की। इसमें अपूर्व भदौरिया ने 60 रन, तनु सिंह ने 24 और बेयंत सिंह 31 रन बनाकर नाबाद रहे। मैन आफ द मैच बेयंत सिंह रहे। यॉर्कर क्रिकेट क्लब टीम के अजय शर्मा ने दो विकेट लिए। इस दौरान विमलेश वर्मा, योगेश भारती, अनुज गुप्ता, राकेश गुप्ता, राम जी कश्यप, इरफान मालिक मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका में जीशान आलम, विशाल वर्मा ने निभाई।