फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crackers issue in diwali

बारूद के ढेर पर है शहर.. फिर भी अफसर अनजान

Thu, 05 Nov 2020 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
crackers issue in diwali
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर शहर इन दिनों बारूद के ढेर पर है। नियमों को ताक पर रखकर कई पटाखा व्यापारियों ने घनी आबादी के बीच बिना लाइसेंस लाखों रुपये के पटाखे की दुकानें और उनका भंडारण गोदामों में कर रखा है। पुलिस और प्रशासनिक अफसर सब कुछ जानने के बाद भी अनजान बने हुए हैं। यह जानते हुए भी कि पिछले सालों में पटाखों का अवैध भंडारण और निर्माण जानलेवा साबित हुआ है। इस दौरान धौरहरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार मनाने के 12 दिन ही शेष बचे हैं। त्योहार नजदीक आते ही शहर की घनी आबादी में पटाखों का अवैध निर्माण और भंडारण शुरू कर दिया गया है। शहर के अलावा जिले के धौरहरा, सिंगाही, निघासन, मोहम्मदी, गोला आदि नगरों और कसबों में भी पटाखे बनते और चोरी छिपे भंडारण होता है। लाइसेंसधारी भी नियमों की अनदेखी करते हैं। लाइसेंस की आड़ में घर-घर बारूद पहुंचाकर पटाखे बनवाए जाते हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग को इसकी जानकारी नहीं रहती है, लेकिन विभाग कार्रवाई का सिर्फ दिखवा करता है। गांवों के छोटे-छोटे दुकानदार चोरी-छिपे पटाखा खरीदकर गांवों में बेचने के लिए ले जाते हैं। पटाखों से संबंधित कोई भी लाइसेंस या मंजूरी विक्रेताओं ने प्रशासन से नहीं ली है। सूत्रों के मुताबिक शहर में एक करोड़ रुपये से अधिक के पटाखों का अलग-अलग स्थानों पर भंडारण किया गया है। वर्ष 2016 में कोतवाली व कसबा धौरहरा के मोहल्ला बाजार निवासी आतिशबाज मोहम्मदी सफी के घर तेज धमाका हुआ था। इस हादसे में एक ही परिवार के मोहम्मदी सफी समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। धमाका इतना तेज था कि इमारत भी ढह गई थी।
विज्ञापन

यह है लाइसेंस पाने का नियम
. पटाखा फैक्टरी या फिर अन्य दुकानदार को आतिशबाजी का अनुभव प्रमाण पत्र
. अग्निशमन और पुलिस की एनओसी।
. दुकान और फैक्टरी आबादी से एक किलोमीटर दूर होनी चाहिए।
. बिजली सप्लाई के तारों के आसपास की दुकानों को लाइसेंस नहीं मिलेगा।
पटाखा को लेकर पुुलिस काफी सतर्क है। यदि कहीं अवैध भंडारण या बिना लाइसेंस आतिशबाजी कहीं बनती पकड़ी गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-एसएन तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed