फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cowshed

चारागाह की भूमि पर बनेंगी गोशालाएं, आवारा पशुओं से मिलेगी राहत

Fri, 11 Sep 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
cowshed
सरवा में गौशाला के लिए भूमि का सर्वे करते एसडीएम - फोटो : LAKHIMPUR
महेवागंज। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के लोगों को आवारा पशुओं से जल्द निजात मिलने वाली है। प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। बरौला, सरवा टॉपर और बसैगापुर न्याय पंचायत में गोशाला के लिए भूमि का सर्वे किया जा रहा है। इन गांवों में चारागाह की पर्याप्त भूमि दर्ज है। इसी भूमि के हिस्से पर गोशाला का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी, बीडीओ प्रीति तिवारी और कानूनगो अंकित अवस्थी ने सरवा टॉपर, बसैगापुर और बरौला में चारागाह की भूमि का मौका मुआयना किया। खाली पड़ी भूमि की पैमाइश कराई। कई जगह अतिक्रमण भी मिला। हालांकि राजस्व अधिकारियों की माने तो भूमि चिन्हीकरण के बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि गोशाला बनवाए जाने के लिए खाली पड़ी सरकारी भूमि को चिह्नित किया जा रहा है। जहां उचित होगा वहां गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से भी राहत मिलेगी और आवारा पशुओं की देखभाल भी हो सकेगी। इस मौके पर लेखपाल पंकज वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मितौली। ग्राम पंचायत नकारा व कैमहरा में सौ-सौ पशुओं की क्षमता वाले दो पशु आश्रय केंद्रों का निर्माण किया जाना है, जिसे लेकर एसडीएम दिग्विजय कुमार सिंह ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ पशु निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed