फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cousins accused of grabbing the house

चचेरे भाइयों पर मकान कब्जाने का आरोप

Thu, 23 Sep 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cousins accused of grabbing the house
पीड़ित इरम इजलाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला थरवरनगंज निवासी इरम इजलाल ने अपने चचेरे भाइयों पर पैतृक मकान और दुकान पर जबरन कब्जे का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि ताला खोलने की कोशिश करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

मोहल्ला थरवरनगंज निवासी इरम इजलाल पत्नी अजीम सरवर ने बताया है कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने पुश्तैनी मकान में बनी दुकानों का किराया लेने थरवरनगंज पहुंची। वहां उसने अपने मकान में दूसरे ताले लगे देखे। इरम ने चचेरे भाइयों से अपने मकान में ताले लगे होने के बारे में पूछा। इरम का आरोप है कि उसके साथ दोनों भाइयों, फूफा, बुआ व रिश्ते की बहन ने मारपीट व गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। इरम के मकान व दुकानों पर जबरन कब्जा कर लिया। आरोप यह भी है कि दोनों भाइयों ने 14 वर्षीय किशोरी से अभद्रता की। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की गई है और दोनों से संपत्ति के कागज मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed