लखीमपुर खीरी। हाईकोर्ट ने अपने तबादला आदेश में साधना रानी ठाकुर को जिला जज खीरी बनाया है, इससे पहले वह जिला जज मथुरा की जिम्मेदारी उठा रहीं थी। वहीं पूर्व जिला जज शिवशंकर प्रसाद को नोएडा स्थिति भूमि अधिग्रहण पुनर्वास अधिकरण के पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मूल रूप में अलीगढ़ की रहने वाली साधना रानी ठाकुर अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी से एलएलबी करने के बाद 1986 में न्यायिक सेवाओं में आईं। मथुरा में पहली तैनाती मुंसिफ मजिस्ट्रेट के रूप में मिली। इसके बाद सन 2002 में रामपुर की एडीजे बनी। वर्ष 2017 में जिला जज के पद पर गोंडा, शाहजहांपुर इसके बाद मथुरा की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। संवाद