{"_id":"5f3f8c6d8ebc3e3cc621c0b0","slug":"court-lakhimpur-news-bly416896726","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल कोर्ट आज रहेगी बंद, अब सोमवार को खुलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल कोर्ट आज रहेगी बंद, अब सोमवार को खुलेगी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए जिला अधिवक्ता संघ के प्रस्ताव पर जिला जज शिवशंकर प्रसाद ने मुहर लगा दी है, इसके चलते शुक्रवार को भी सिविल कोर्ट में लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रखी गई है। सिविल कोर्ट की बंदी के चलते अब सोमवार को ही कचहरी खुलेगी, इस दौरान कचहरी परिसर की साफ सफाई व सैनिटाइज कराया जाएगा। एडीजे शाम कुमार ने बताया गुरुवार को जिला जज ने संशोधित आदेश जारी करते हुए शुक्रवार की भी बंदी का ऐलान किया है। इसके चलते शनिवार और रविवार को बंदी के बाद सिविल कोर्ट परिसर सोमवार को ही विधिवत रूप से खुलेगा। वहीं जिला अधिवक्ता संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए घनश्याम अग्निहोत्री ने बताया कि चकबंदी और राजस्व न्यायालयों जिला उपभोक्ता फोरम सहित विभिन्न न्यायिक संस्थानों में भी वकील अदालती कामकाज से विरत रहेंगे।
पलिया में फिर निकला एक कोरोना पॉजिटिव
पलिया में नूरी मस्जिद के पास एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। जिसके संपर्क में आए हुए लोगों को स्वास्थ्य विभाग चिह्नित कर रहा है। वहीं कंटेन्मेंट जोन बनाने के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए हैं।
चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
मोहम्मदी सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट से 71 लोगों की जांच कराई गई थी जिसमें सड़क निर्माण कंपनी के तीन कर्मचारी सहित चार लोग संक्रमित पाए गए। इसके चलते न्यायालय परिसर को सील कर दिया गया और सैनिटाइज कराया गया।