फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   court

वाह री पुलिस! सूचना देने वाले को ही मुठभेड़ में कर लिया गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
court
लखीमपुर खीरी-निघासन। निघासन कोतवाली क्षेत्र में करीब तीन माह पहले चरवाहे की हत्या कर भैंस लूट ले जाने के मामले में एक ग्रामीण ने डायल 100 को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने सूचना देने वाले ग्रामीण सहित चार लोगों को तीन दिन बाद मुठभेड़ का दावा करते हुए गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। विवेचना के दौरान ग्रामीण के निर्दोष पाए जाने पर पुलिस ने अदालत में उसकी रिहाई की अर्जी दी और दाखिल आरोप पत्र में उसका नाम निकाल दिया। मामले को संज्ञान में लेकर सीजेएम विकास श्रीवास्तव ने बुधवार को आरोपी को रिहा कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम बौधियां कला निवासी भगवानदीन अपनी पांच भैंसिया, दो पड़वे और एक पड़िया लेकर 19 सितंबर की सुबह महोली जंगल में चराना गया था। शाम तक भी नहीं लौटा तो घर वालों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। महोली जंगल में हाथ पैर बंधे उसका शव मिलने पर भतीजे आकलेश ने थाना निघासन में 20 सितंबर को अज्ञात के खिलाफ लूट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर, गुलरा टांडा निवासी अकरम पुत्र रमजान ने यूपी 100 पर सूचना देते हुए घटना में लूटी गई भैंस के बरामद होने सूचना दी तो पुलिस ने भैंस के लुटेरों के साथ ही सूचना देने वाले अकरम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले एसओ दीपक शुक्ल ने वाहवाही लूटते हुए 22 सितंबर को एसपी के समक्ष चारों आरोपियों को पेश किया। इनमें अकरम के पास एक तमंचा और कारतूस भी दिखलाया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने चारों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अकरम के परिजन ने उसे निर्दोष बताते हुए मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की। तब विवेचक ने गंभीरता से मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो वह निर्दोष पाया गया। विभागीय अफसरों से राय मशविरा करने के बाद विवेचक ने बुधवार को अदालत से अकरम के निर्दोष पाए जाने की अर्जी देते हुए उसे रिहा करने की गुजारिश की। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अकरम के निर्दोष पाए जाने पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हत्यारोपियों पर चार्जशीट दाखिल
गुरुवार को निघासन पुलिस ने वृद्ध चरवाहे भगवानदीन की हत्या करने और भैंस भैंसिया सहित आठ पशुओं को लूट कर ले जाने के मामले में प्रदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार और शाकिर अली को चार्जशीटेड किया है, इन्हीं तीन लोगों पर पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने और नाजायज तमंचा रखने की चार्जशीट सीजेएम अदालत में दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed