फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Couple and son suffering from vomiting and diarrhea died within ten days

Lakhimpur Kheri News: दस दिन में उल्टी-दस्त से पीड़ित दंपती व पुत्र की मौत

Wed, 03 Sep 2025 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 03 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Couple and son suffering from vomiting and diarrhea died within ten days
रामगोपाल के परिजनों से जानकारी करते पीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार। संवाद
मैलानी। दस दिन के भीतर मोहल्ला गौतम नगर में उल्टी-दस्त से पीड़ित एक दंपती और उसके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। एक परिवार में तीन लोगों की जान जाने से इलाके में हड़कंप है। सूचना पर पीएचसी की टीम ने आकर जांच की, लेकिन आसपास इस बीमारी का कोई प्रकोप न होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मोहल्ला गौतम नगर निवासी सुनील ने बताया कि दस दिन पहले उनकी भाभी उर्मिला पत्नी राम गोपाल (35) को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई थी। उन्होंने मेडिकल स्टोर से दवा ली, लेकिन रात करीब ढाई बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके तीन दिन बाद रामगोपाल के बेट शेखर (7) को उल्टी-दस्त होना शुरू हुए तो उसे भीरा में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां निजी चिकित्सक ने दवा देने के बाद अच्छे अस्पताल में दिखाने के लिए कहा। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बीती रात राम गोपाल (40) की भी उल्टी-दस्त से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, राम गोपाल को दो दिन पहले ही उल्टी-दस्त शुरू हुए। वह शराब का आदी था। उसने न तो खाना खाया और न ही कोई दवा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पीएचसी प्रभारी डॉ संजीव कुमार टीम के साथ दवा आदि लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने अन्य परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी की तो कहीं भी उल्टी-दस्त का प्रकोप नहीं पता चला।
0000
उल्टी-दस्त से तीन मौतों की सूचना पर मैं मौके पर गया था। मोहल्ले व आसपास कहीं भी कोई अन्य उल्टी-दस्त से पीड़ित नहीं मिला। परिजनों के मुताबिक, रामगोपाल शराब का आदी था। बीमार होने पर उर्मिला ने पास में स्थित पीएचसी न आकर प्राइवेट दवा ली। पुत्र शेखर का भी प्राइवेट में इलाज कराया। रामगोपाल ने कहीं भी दवा ही नहीं ली। इससे लापरवाही और समुचित इलाज के अभाव में तीनों की मौत होने की संभावना है।

डॉ. संजीव कुमार, पीएचसी प्रभारी, मैलानी
00
बेसहारा हो गए मासूम शुभांशु और मानसी
राम गोपाल के परिवार में उनकी मां रेवती देवी, बेटा शुभांशु (11) और मानसी (04) बची हैं। तीन साल पहले रेवती को फालिज का अटैक पड़ा था, तब से वह बोल भी नहीं पाती हैं। पहले वह घरों में कामकाज कर गुजारा करती थीं। माता-पिता की मौत के बाद शुभांशु और मानसी बेसहारा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed