फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Countdown begins for the start of the tourism season at Dudhwa

Lakhimpur Kheri News: दुधवा का पर्यटन सत्र शुरू होने की उल्टी गिनती शुरू

Thu, 22 Oct 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 22 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Countdown begins for the start of the tourism season at Dudhwa
दुधवा में नए पर्यटन सत्र की तैयारियों का जायजा लेते एफडी। स्रोत- वन विभाग। - फोटो : सांकेतिक
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां/बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) का 2026-27 का पर्यटन सत्र शुरू होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एक नवंबर से शुरू हो रहे टूरिज्म सीजन में सैलानियों के स्वागत की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि इस बार एक नवंबर से दुधवा का पर्यटन सत्र शुरू होगा। इसके लिए सैलानियों को दुधवा भ्रमण कराने के लिए जिप्सी,हाथी और नेचर गाइड तैयार हैं। जंगल सफारी के लिए सभी रास्तों और पुलियों की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। जिप्सियों का अनुबंध भी किया जा चुका है। नेचर गाइडों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पर्यटक आवासों,थारू हट के रंग-रोगन और साज-सज्जा का काम भी पूरा हो चुका है। कच्चे रास्तों को सही कराने के साथ ही अन्य बचे कार्यों को पूरा कराने में पार्क प्रशासन जुटा हुआ है।
विज्ञापन

इस साल एक नवंबर से ही पार्क की वेबसाइट को खोला जाएगा। इसी दिन से ही दुधवा की सैर के लिए जिप्सी की बुकिंग की जा सकेगी। नेशनल पार्क में पिछले सत्र की तरह इस सत्र में भी प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग वर्जित किया गया है। पार्क में प्लास्टिक की बोतल और पॉलीथिन का प्रयोग भी बंद करने के निर्देश हैं। दुधवा बैरियर पार्क पर्यटन के मुख्य द्वार पर चेकिंग के बाद सैलानियों को जंगल भ्रमण के लिए जाने दिया जाएगा। 100 नेचर गाइड सैलानियों को भ्रमण कराएंगे। सैलानियों के भ्रमण के लिए 90 जिप्सियों का इंतजाम किया गया है। इसमें 78 को अटैच किया गया है,जबकि 12 जिप्सियां वन निगम की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed