फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Council schools open amid half-baked preparations

Lakhimpur Kheri News: आधी-अधूरी तैयारियों के बीच खुले परिषदीय स्कूल

Tue, 02 Apr 2024 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 02 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Council schools open amid half-baked preparations

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में सोमवार को अधूरी तैयारियों के बीच नवीन सत्र शुरू हो गया। तमाम विद्यालयों में किताबें नहीं पहुंचीं। बेसिक शिक्षा विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष किताबों की पूर्ति न होने की वजह से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी।
नई किताबें पहुंचने में एक सप्ताह से ज्यादा का समय लग सकता है। जिले में 3106 परिषदीय स्कूल है। नवीन सत्र में बच्चों के हाथों में किताबें पहुंचे, इसको लेकर विभाग ने तैयारी पूरी करने का दावा किया। 44 लाख 37 हजार किताबों की मांग भेजी थी, लेकिन अभी तक 25 लाख 31 हजार किताबों की आपूर्ति हुई है। महज पांच लाख किताबों का वितरण किया गया है।
विज्ञापन

-------------------
अभिभावक बच्चों को नियमित भेजें स्कूल : बीएसए
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक लखीमपुर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय लखीमपुर देहात में बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। शिक्षक ठान लें तो शत-प्रतिशत नामांकन होगा। इस मौके पर पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दीपा गुप्ता, पूर्णिमा मिश्रा, समस्त स्टाफ, बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

अधिकांश स्कूलों में नहीं पहुंची नए सत्र की किताबें
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र में पहले दिन सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय सुबह आठ बजे से खुले। शिक्षक भी मौजूद रहे लेकिन अधिकांश स्कूलों में किताबों का वितरण नहीं हुआ। पलिया के बीआरसी स्थित संविलियन विद्यालय पलियाकलां में काफी संख्या में बच्चे मौजूद मिले। ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों में किताबें नहीं पहुंची। पलिया से सटे ऐंठपुर संविलियन विद्यालय में बच्चे तो दिखे लेकिन यहां पर किताबों का वितरण नहीं हुआ। बीईओ रमन सिंह ने बताया कि नए सत्र की किताबें आ गईं हैं। वितरण कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed