फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Council schools have no benches to sit on, no playgrounds.

Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों में न बैठने के लिए बेंच, न खेलने के लिए बने मैदान

Wed, 19 Nov 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 19 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Council schools have no benches to sit on, no playgrounds.
इटारा प्राथमिक स्कूल में खुला पड़ा शौचालय का टैंक-संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले के परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का अभाव है। कई स्कूलों में आज भी बच्चे दरी बिछाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए मजबूर हैं। स्कूलों में पीने के पानी से लेकर खेल मैदान तक नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को की गई पड़ताल में कई विद्यालयों की स्थिति बदहाल मिली। शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद के प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में पढ़ाई होती हुई मिली। यहां का भवन जर्जर था, टूटा फर्श दावों की पोल खोल रहा था। स्कूल में बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि डीबीटी के रुपये तो अभिभावकों के खातों में गए, लेकिन उन्होंने बच्चों को ड्रेस आदि खरीदकर नहीं दी। सदर विद्यालय में भी तमाम अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। गंदा शौचालय टूटे झूले यहां की पहचान बन गई है। इस स्कूल को तत्कालीन डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने गोद लिया था, इसके बाद सीआरएस फंड से स्कूल का कायाकल्प किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखी टोटियां बनीं स्कूल की पहचानः बरबर। संविलयन विद्यालय काशीपुर का शौचालय गंदा पाया गया है। यहां पर बच्चों के पीने के लिए पानी की टंकियां तो हैं, लेकिन वह भी सूखी हैं। बताया जाता है कि शौचालय में पानी न होने के कारण सफाई नहीं हो पा रही है। प्रधानाध्यापक अर्चना सैनी अवकाश पर पाई गईं। विद्यालय में मौजूद सहायक अध्यापक अमर कुमार सिंह ने बताया कि पुताई का कार्य चल रहा है।

इटारा प्राथमिक स्कूल में खुला पड़ा शौचालय का टैंक-संवाद

इटारा प्राथमिक स्कूल में खुला पड़ा शौचालय का टैंक-संवाद

इटारा प्राथमिक स्कूल में खुला पड़ा शौचालय का टैंक-संवाद

इटारा प्राथमिक स्कूल में खुला पड़ा शौचालय का टैंक-संवाद

इटारा प्राथमिक स्कूल में खुला पड़ा शौचालय का टैंक-संवाद

इटारा प्राथमिक स्कूल में खुला पड़ा शौचालय का टैंक-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed