फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Council began evaluating schools

परिषदीय विद्यालयों में  शुरू हुआ मूल्यांकन

Tue, 22 Mar 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।  
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।   Updated Tue, 22 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Council began evaluating schools
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
28 को तैयार होना है रिजल्ट, 30 मार्च को होगा वितरण
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा निपटते ही मूल्यांकन शुरू हो गया है।  इसमें कक्षा आठ की कापियां बीआरसी पर जांची जा रहीं हैं तो वहीं कक्षा पांच  की कापियों की जांच एनपीआरसी पर की जा रही है। शेष सभी कक्षाओं की कापियों की जांच विद्यालयों में होगी। निर्देश हैं कि हर हाल में रिजल्ट 28  मार्च को तैयार हो जाना चाहिए। जिसका वितरण 30 मार्च को किया जाएगा। 
परिषदीय विद्यालयों में 14 मार्च से वार्षिक परीक्षाओं की शुरुआत हुई थी। ये परीक्षाएं 21 मार्च तक चलीं थी। परीक्षा समाप्ति के अगले  ही दिन मंगलवार से कापियों को जांचने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां बीआरसी पर करीब 50 शिक्षकों को लगाया गया है जो कक्षा आठ के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को जांच रहे हैं। इसके अलावा एनपीआरसी पर कक्षा पांच  के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच चल रही है। जबकि कक्षा एक  से लेकर चार और छह, सात के बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं शिक्षक  अपने-अपने  विद्यालयों में जांच रहे हैं। बताना लाजिमी है कि इन उत्तर पुस्तिकाओं को इसलिए युद्ध स्तर पर जांचा जा रहा है क्योंकि सभी को इनके रिजल्ट 28 मार्च को सौंपने हैं और फिर इसका वितरण 30 मार्च को किया जाना है। खंड  शिक्षाधिकारी भरत कुमार वर्मा  कहते हैं कि रिजल्ट 28 मार्च को आने हैं और इनका वितरण 30 मार्च को हर हाल में होना है। इसलिए कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। 
विज्ञापन

इस बार समारोह के साथ वितरित होंगे रिजल्ट
पहली बार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का रिजल्ट वितरण समारोह के साथ होगा। ऐसा अब तक अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में हुआ करता  था। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि इस बार सभी विद्यालयों में समारोह होंगे और बच्चों को दूध के साथ हलवा भी खिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक स्तर पर होगा मेधावियों का चयन
इस बार शिक्षा महकमा मेधावियों का भी चयन करेगा। इसमें ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों से उच्च अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिका, उच्च  प्राथमिक से बालक बालिका का चयनित कर उनको सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उनको जिले पर भी सम्मानित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed