फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cost up to 75 thousand BDC

75 हजार तक खर्च कर सकेंगे बीडीसी

Wed, 07 Oct 2015 06:47 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Wed, 07 Oct 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
Cost up to 75 thousand BDC
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार को ब्लाक मुख्यालय सभागार में प्रशासन ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने आचार संहिता का पालन करने की हिदायत देकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए चुनाव व्यवस्थापक बीडीओ भूषण कुमार ने कहा कि प्रत्याशी मतदान के 48 घंटे पूर्व यानी 11 अक्टूबर की शाम पांच बजे तक अपना चुनाव प्रचार बंद कर दें। साथ ही बिना अनुमति सभा और रैली करने को भी मना किया। बीडीओ ने कहा कि प्रत्याशी चुनाव सामग्री पर प्रकाशक का नाम जरूर छपवाएं। इसके अलावा अपने खर्च का ब्योरा भी रखें। बीडीओ ने कहा कि एक प्रत्याशी 75 हजार रुपये तक खर्च कर सकता है। यह भी बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने दो या तीन मजरों में चुनाव लड़ रहे बीडीसी प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए एक वाहन की स्वीकृत दी है। इससे ज्यादा प्रचार वाहन न चलाएं। प्रत्याशियों को वाहन पास जारी करने के संबंध में भी बताया गया। इस मौके पर रिटर्निंग आफीसर श्रीराम सरोज, एडीओ पंचायत गोर्वधन प्रसाद राणा सहित प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो निशान वाले मतपत्रों नहीं की जाएगी गिनती
लखीमपुर खीरी।
पंचायत चुनाव में बैलेट का प्रयोग किया जाएगा और इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के लिए भी आठ बिंदुओं पर गाइड लाइन जारी की है। आयोग ने कहा है कि एक मतपत्र पर दो या उससे अधिक निशान लगाने पर मतदाता के वोट की गिनती नहीं की जाएगी। वहीं मतपत्र फटे होने पर भी वोट निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण के मतदान से पहले प्रशासन को भेजे गए निर्देश में आयोग ने कहा है कि अगर मतपत्र पर किसी उम्मीदवार के सामने कोई निशान नहीं लगा है या निशान आयोग द्वारा निर्धारित तरीके से भिन्न लगाया गया हो तो भी मतपत्र निरस्त हो जाएगा। इस संबंध में एडीएम एसपी सिंह ने आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि मतदान के समय निशान खाली स्थान/पृष्ठ भाग या पूरी तरह उपेक्षित स्थान पर लगाने और दो या उससे अधिक उम्मीदवारों के सामने निशान लगाने पर वोटों की गिनती नहीं की जाएगी। आयोग ने कहा है कि निशान/लेखन से मतदाता की पहचान होती है। मतपत्र प्रमाणित न होने या नकली होने पर भी वोट की गिनती नहीं की जाएगी। मतपत्र पर निशान चुनाव चिह्न को विभाजित करने वाली रेखाओं के मध्य अंकित होने पर भी गिनती के समय मतपत्र निरस्त कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed