{"_id":"60071aa28ebc3e309567186f","slug":"corona-vaccine-vaccination-to-be-done-on-22-28-and-29-lakhimpur-news-bly4342718197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: 22, 28 और 29 को होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन: 22, 28 और 29 को होगा टीकाकरण
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना का टीका लगाने की तैयारी फिर से शुरू हो गई है। शासन ने इसके लिए 22, 28 एवं 29 तारीख निर्धारित की हैं। इन तिथियों में जिले भर में नौ जगहों पर टीकाकरण होगा। इसके लिए 6593 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि शासन ने कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए तीन दिन निर्धारित किए हैं। इन तीन दिनों में जिन लोगों के टीका लगना है उनकी सूची तैयार की जा रही है। इन तीन दिनों में टीकाकरण करने के लिए 20 टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में तीन सदस्य होंगे। प्रत्येक टीम 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाएगी। टीकाकरण की निगरानी के लिए अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। सीएचसी पर टीकाकरण के लिए उनके अधीक्षक ही नोडल होंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इन तीन दिनों में जिन लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा, उनको 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाने के लिए वैक्सीन रिजर्व रखी जाएंगी।
प्रथम चरण के लिए पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मी-12781
जिले को प्रथम चरण के लिए मिली डोज- 15650
टीकाकरण स्थल- टीमें
जिला अस्पताल- दो
महिला अस्पताल- दो
बेहजम- दो
फरधान- तीन
नकहा- दो
पसगवां- दो
कुंभी- तीन
मोहम्मदी- दो
बांकेगंज- दो
छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को 22 को लगेगा टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि उद्घाटन के दिन जिन 104 लोगों के टीका नहीं लग सका था। वह सभी लोग 22 और उसके बाद 28 एवं 29 जनवरी को संबंधित टीकाकरण स्थल पर जाकर वैैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाने वालों को कोई नहीं समस्या
लखीमपुर खीरी। जिले में जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। उन्हें चार दिन बाद भी किसी प्रकार की कोई दिक्क्त नहीं है। टीकाकरण कराने वालों को अब 15 फरवरी को लगनी वाली दूसरी डोज का इंतजार है। इनका कहना है कि वैक्सीन से कोई दिक्कत नहीं है। हां, यदि किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो इसके बारे सूचना देकर ही टीका लगवाएं।
कोरोना वैक्सीन के शुभारंभ अवसर पर 400 स्वास्थ्य कर्मियों के टीका लगना था, लेकिन पहले दिन सिर्फ 296 लोग ही टीकाकरण कराने के लिए उपस्थित हुए, जबकि 104 लोग वैक्सीन लगवाने से दूरी बनाए रहे। इसके पीछे तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी उन्हें चार दिन बाद भी किसी प्रकार कोई दिक्कत नहीं है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नसरीन ने बताया कि टीका लगवाने के दूसरे दिन से ही वह रोजाना की तरह काम कर रहे हैं। उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
टीका लगवाने से घबराने की जरूरत नहीं है। हमारा तो सूची में नाम ही नहीं था, अन्यथा हम स्वयं लगवाते। मगर, जिनके टीका लगा है। उसमें से किसी एक ने भी किसी प्रकार की समस्या होने की बात नहीं बताई। इसलिए जिनके सूची में नाम है वह सभी बेहिचक टीका लगवाएं।
- डॉ. बलबीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
गोला सीएचसी में भी तैयारियां पूरी, तिथि आने का इंतजार
गोला गोकर्णनाथ। सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि अस्पताल के महिला वार्ड के एक कमरे में टीकाकरण, दूसरे में ऑब्जरवेशन और तीसरे कक्ष को एईएफआई रूम बनाया गया है। करीब 100 हेल्थ वर्करों का टीकाकरण किया जाना है। कुंभी पीएचसी के एमओआईसी डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि पीएचसी की कोल्ड चेन में पुलिस अभिरक्षा में कोरोना वैक्सीन को रखा गया है। शासन से तिथि मिलते ही टीकाकरण शुरू किया जाएगा। संवाद