फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona's speed is not stopping in the district, two more infected

जिले में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, दो और मिले संक्रमित

Sun, 05 Jun 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corona's speed is not stopping in the district, two more infected
Corona's speed is not stopping in the district, two more infected
लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिन से निरंतर संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को दो और लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने से जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 17 पहुंच गई है। हालांकि सभी संक्रमित होम क्वारंटीन है और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं।
विज्ञापन

कोरोना ने फिर से तेजी पकड़ ली है। 31 मई को निघासन निवासी एक मई महिला सहित दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दो जून को पांच, तीन जून को तीन और चार जून को दो लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। शनिवार को जो दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें से एक बेहजम में है तो वहीं दूसरा देहरादून में है। पिछले तीन दिन से जिले में मिल रहे संक्रमितों से जिले में एक्टिव केस 17 हो गए हैं। इसमें एक गैर जनपद में होम क्वारंटीन है तो अन्य सभी जिले में। वहीं एक संक्रमित की खोजबीन की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5940 मिल चुके संक्रमित - तीनों लहर में जिले के 5940 लोग संक्रमण की चपेट में आए। इसमें करीब दो सौ लोगों की मौत हो गई। हालांकि तीसरी लहर में आठ लोग मौत का शिकार बने हैं। इस समय जिले में एक्टिव संक्रमित 17 हैं।

पिछले तीन दिन से निरंतर संक्रमित मिल रहे हैं। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 17 हो गई है। इसलिए सभी लोग टीकाकरण कराने के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें, क्योंकि कोरोना की रफ्तार धीमी जरूर हुई थी, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। - डॉ. अनिल कुमार गुप्ता एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed