फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CORONA:MADAD

समाजसेवी गरीबों की करें मदद: अरविंद गिरि भोजन किट बनाकर दें गरीबों को

Fri, 27 Mar 2020 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
CORONA:MADAD
मैलानी। गोला क्षेत्र के विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि समाजसेवी मुश्किल समय में गरीबों की मदद करें और इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे में कोई भी भूखा न रहे। विधायक ने समाजसेवियों से जरूरतमंदों को भोजन किट बनाकर उन्हें प्रदान करने की अपील की। सच्चिदानंद ट्रस्ट धर्मशाला में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीमित लोगों की मौजूदगी में बैठक हुई।
विज्ञापन

उन्होंने चेयरपर्सन प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप और मौजूद समाजसेवियों से नगर के लिए पांच सौ भोजन किट बनाकर उन्हें वार्ड सदस्यों के मार्फत जरूरतमंदों को चिह्नित कर उन्हें घर-घर जाकर वितरित करने को कहा, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग कायम रहे। इस पर मौजूद सदस्यों ने इस नेक काम के लिए हामी भर दी। एसडीएम अखिलेश ने कहा कि इसके लिए लेखपाल और कानूनगो की ड्यूटी लगाई जाएगी। बैठक में पूर्व चेयरपर्सन पति नीरज वाजपेई, चेयरपर्सन प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप, अशोक अरोड़ा, राजेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खमरिया। कोरोना से प्रभावित गरीब परिवारों दिहाड़ी मजदूरों की मदद को अब समाजसेवी आगे आए हैं। कस्बा खमरिया के समाजसेवी ज्ञानेंद्र अवस्थी उर्फ ज्ञानू ने खमरिया व आसपास के कई गांव के लोगों के घर जाकर बिहार के दिहाड़ी मजदूरों को राशन व खाने पीने की का सामान उपलब्ध कराया। लंच पैकेट बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। लॉकडाउन में जरूरतमंदों के लिए जंगबहादुरगंज सहित बरखेरियाजाट, उदयपुर व नेशनल हाईवे-24 से गुजर रहे पैदल यात्रियों आदि को जंगबहादुरगंज क्रिकेट क्लब, आरएसएस, फ्रेंड्स फॉर एवर, सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन व पसगवां प्रेस क्लब के द्वारा भोजन, राशन सामग्री आदि की व्यवस्था कराई गई। इसके अलावा बरखेरियाजाट में शारुक मंसूरी ने पांच गरीबों को राशन , सब्जी और सरसों का तेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed