फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

पांच और मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 20 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला निरंतर जारी है। शनिवार दस लोग संक्रमित मिले थे तो रविवार को पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को दस कोरोना संक्रमित मिले थे। इसमें लखीमपुर शहर के चार, पलिया के दो, नकहा के दो, ईसानगर एंव धौरहरा निवासी एक-एक लोग शामिल हैं। जबकि रविवार को आई जांच आई रिपोर्ट में पांच लोग और संक्रमित मिले है। इसमें मितौली सीएचसी क्षेत्र निवासी एक, नकहा के तीन और खीरी कस्बा निवासी एक लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। इनके संपर्क में आने वालों की तलाश कर जांच कराई जा रही है। होम क्वारंटीन संक्रमितों को दवाएं मुहैया कराकर कंट्रोल रूम से निगरानी की जारी रही है। एसीएमओ ने बताया कि स्थिति को देखते हुए कोरोना जांच केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है। हालांकि संक्रमितों में कोई गंभीर नहीं है। वहीं बचाव के लिए सभी लोग बूस्टर डोज अवश्य लगवा लें।
विज्ञापन

‘पिछले दो दिन में 15 संक्रमित मिल चुके हैं। इनकी कांट्रैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। सभी लोग बूस्टर डोज अवश्य लगवा लें। इसमें किसी तरह की कोताही न बरतें। कोरोना जांच के लिए किट एवं टीकाकरण के लिए वैक्सीन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। जांच संख्या बढ़ाकर दोगुनी करने के लिए कहा है। कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का अवश्य पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शैलेंद्र भटनागर सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed