फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

कोरोना संक्रमण: शादी ब्याह के मौसम में खाली बैठे कारोबारी

Tue, 27 Apr 2021 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के कारण बनाए गए प्रोटोकॉल के कारण शादी ब्याह के मौसम में भी इससे जुड़े कारोबारी खाली बैठे हैं। सबसे ज्यादा छोटे व्यापारियों के हालात खराब हैं, क्योंकि कोरोना के कारण तमाम बुकिंग कैंसिल हो रहीं है। सजावट एवं बैंडबाजे का काम करने वालों का कहना है उम्मीद थी कि इस साल काम धंधा अच्छा होगा, लेकिन कोरोना ने एक बार फिर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

कारोना के कारण पिछले साल गर्मी की सहालग, लॉकडाउन और सर्दी की सहालग कारोना प्रोटोकॉल की भेंट चढ़ गई। ऐसे में सहालग कारोबारी, जिसमें खासकर बैंडबाजे एवं सजावट का काम करने वाले शामिल हैं, को इस साल से बेहतर व्यापार की उम्मीद थी। मगर, कोरोना ने उनकी आशाओं पर एक बार फिर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के चलते लोग दहशत में हैं। इससे जो शादियां हो भी रहीं हैं वहां भी रौनक एवं धूमधाम गायब है। कोरोना के खौफ से शादी की तारीखें कैंसिल होकर आगे बढ़ रहीं हैं तो कुछ लोग सादगी के साथ समारोह करने का मन बनाकर बुकिंग कैैंसिल कर रहे हैं। इसका असर बैंडबाजे एवं सजावट का काम करने वालों की रोजी रोटी पर पड़ा है। वहीं जिन घरों में समारोह है उनका कहना है कि एक तो मेहमानों की संख्या सिर्फ 50 तक सीमित है। दूसरे कोरोना संक्रमण काल में मेहमानों को बुलाने का मतलब अपने साथ उनकी भी जान संकट में डालना है। ऐसे में सादगी से समारोह करना ही उचित है। इसलिए बैंडबाजे एवं सजावट आदि की बुकिंग कैंसिल करवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
पिछले साल गर्मी के मौसम की सहालग लॉकडाउन भेंट चढ़ गए। सर्दी के मौसम की सहालग पर भी कोरोना का साया रहा। इस बार लॉकडाउन तो नहीं हुआ। मगर, कोरोना के खौफ से लोग बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं। अब तक 20 में से 12 बुकिंग कैंसिल हो चुकीं हैं।
-परमजीत सैनी, सजावट कर्मी, संकटा देवी मंदिर गली
.
कोरोना के कारण पिछले साल से काम धंधा चौपट है। पिछले साल लॉकडाउन था, लेकिन इस बार तो खुला लॉडाउन नहीं होने के बावजूद हालत बदतर हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सीमित संख्या में लोग शादियां कर रहे हैं या फि र बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं। करीब 45 बुकिंग थी, जिसमें से 25 कैंसिल हो गईं।
-नवीन कुमार, बालाजी बैंड
.
अमीनगर कस्बे के हसनपुर निवासी जाबिर खां ने बताया कि 20 मई के बाद बेटे की बरात होनी थी। इसकी तैयारी कर रहे थे। मगर, कोरोना के कारण शादी ब्याह पर भी तमाम बंदिशें लग गई हैं। इसलिए तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। घर परिवार एवं जान पहचान वालों के बिना बरात ही कैसी। अब कारोना की बादल छंटने के बाद शादी करेंगे।

.......
कोरोना महामारी को देखते हुए गोला विधायक अरविंद गिरि ने भी अपनी बेटी की शादी की तारीख आगे बढ़ा दी है। विधायक ने बताया कि बेटी की 25 अप्रैल को शादी होनी थी। इसके लिए मेहमानों एवं शुभचिंतकों को कार्ड भी भेज दिए थे। मगर, हालात को देखते हुए शादी टालने की सूचना भेजवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed