फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही तुरंत मिलेगी दवा

Sun, 25 Apr 2021 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। 24 अप्रैल को प्रकाशित अमर उजाला की खबर का बड़ा असर हुआ है। ‘कोविड कंट्रोल रूम खुद बीमार.. कैसे हो संक्रमितों का इलाज’, खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने अब एंटीजन से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही तुरंत दवा की किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

24 अप्रैल को प्रकाशित खबर में संक्रमित आने वाले मरीजों की समस्या को उठाया गया था कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी उन्हें देर से दवा मिल पाती है। यही नहीं हेल्पलाइन पर फोन उठता तो है, लेकिन दवाएं देर से मिलतीं हैं। साथ ही संक्रमित क्षेत्र का सैनिटाइजेशन कराने के लिए सिर्फ आश्वासन मिलता है।
विज्ञापन

डीएम, शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक सिर्फ एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले मरीजों को तुरंत मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि, आरटीपीसीआर में पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों को उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया, सैनिटाइजेशन की समस्या पर उन्होंने शनिवार को खुद मौके पर जाकर सैनिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एंटीजन में पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर मरीजों को तुरंत मेडिकल किट और दवा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा ग्रामीण इलाकों में शुरू की गई है, जिसे अब शहर में भी लागू की जा रही है। जबकि आरटीपीसीआर की जांच वाले मरीजों को उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें दवा और मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed