{"_id":"6adbaae2adb99775b202c744","slug":"voting-took-place-at-85-booths-with-political-clashes-at-three-locations-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-188239-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 85 बूथों पर वोटिंग, तीन जगह सियासी टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 85 बूथों पर वोटिंग, तीन जगह सियासी टकराव
Sat, 24 Oct 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
मितौली में दोनों पक्षों को शांत कराते हुए पुलिस। संवाद
लखीमपुर खीरी। शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान शुक्रवार को जिले में 85 बूथों पर मतदान हुआ। इस दौरान मितौली, ईसानगर और फूलबेहड़ में भाजपा-सपा समर्थकों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
मितौली में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फर्जी मतदान कराने और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए। शहर के जिला पंचायत केंद्र के बाहर भी दोनों दलों के समर्थकों ने नारेबाजी कर जीत का दावा किया।
एडीएम प्रशासन बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले में शुक्रवार को शिक्षक-एमएलसी का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। शिक्षक का 63.52 और स्नातक एमएलसी का 45.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। भाजपा-सपा समेत 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 27 अक्तूबर को मतगणना में होगा।
विज्ञापन
शहर के जिला पंचायत और सदर ब्लॉक केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक भीड़ रही। फिर मतदान समाप्त होने से एक घंटा पहले फिर मतदाता पहुंचे। बेहजम ब्लॉक में स्नातक का 50.51 और शिक्षक का 62.20 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख बीना राज, विधायक सौरभ सिंह सोनू और भाजपा प्रवक्ता जुगल किशोर पहुंचे।
बिजुआ ब्लॉक के तीन और भीरा नगर पंचायत के दो बूथों पर मतदान हुआ। बिजुआ में स्नातक बूथ संख्या 14 पर 487 में से 241 और बूथ 15 पर 294 में से 161 वोट पड़े। शिक्षक बूथ 12 पर 93 में से 56 मत पड़े। भीरा में स्नातक के 166 में से 70 और शिक्षक के 71 में से 51 मतदाताओं ने वोट डाला। विधायक अमन गिरि और विधायक रोमी साहनी भी मौजूद रहे।
धौरहरा तहसील क्षेत्र में स्नातक का 47.22 और शिक्षक का 70.18 प्रतिशत मतदान हुआ। धौरहरा नगर पंचायत के कक्ष संख्या दो में 54.55 और कक्ष तीन में 41.13 प्रतिशत मतदान हुआ। रमियाबेहड़ ब्लॉक के कक्ष दो में 49.76 और कक्ष तीन में 42.67 प्रतिशत, जबकि ईसानगर ब्लॉक के कक्ष दो में 48.32 और कक्ष तीन में 53.41 प्रतिशत मतदान हुआ।
गोला तहसील क्षेत्र के मैलानी नगर पंचायत में शिक्षक के 24 में से 16 और स्नातक के 157 में से 79 वोट पड़े। बांकेगंज में शिक्षक के 100 में से 78 और स्नातक के 897 में से 402 मत पड़े।
जमुनाबाद कृषि महाविद्यालय में शिक्षक के 58 में से 31 और स्नातक के 423 में से 186 वोट पड़े। गरदहा में शिक्षक के 57 में से 43 और स्नातक के 200 में से 112 मत पड़े। गोला नगर पालिका में शिक्षक के 917 में से 525 और स्नातक के 3414 में से 2667 वोट पड़े। पसगवां में स्नातक बूथ 54 पर 734 में से 354 और शिक्षक बूथ 30 पर 75 में से 46 वोट पड़े। शिक्षक मतदाता श्रीकांत सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी जगह किसी अन्य का फोटो लगाया गया। बरवर में स्नातक बूथ 93 पर 813 में से 426 और शिक्षक बूथ 29 पर 57 में से 44 मतदाताओं ने मतदान किया। खीरी टाउन में 39.94 प्रतिशत मतदान हुआ। मोहल्ला बाजार के हस्सान ने बताया कि उनके परिवार के तीन सदस्यों में से एक को ही वोट की पर्ची मिली, जबकि दो की पर्चियां नहीं मिल सकीं।
जिला पंचायत केंद्र पर मतदान के दौरान चारों ओर बैरिकेडिंग की गई थी। पूर्व गृह राज्य मंत्री के कार्यालय और सपा कार्यालय के पास बैरिकेडिंग की गई। आंबेडकर पार्क के पास कलक्ट्रेट की ओर जाने वाला मार्ग भी आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई।