{"_id":"5f2c26368ebc3eabe945f8db","slug":"corona-lakhimpur-news-bly41534421","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर और तीन पुलिस कर्मियों समेत 23 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर और तीन पुलिस कर्मियों समेत 23 संक्रमित मिले
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों के नए केस मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है, गुरुवार को भी 23 नए कारोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा 11 संक्रमित सदर तहसील क्षेत्र के हैं। पसगवां कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक समेत विभिन्न थानों में चार पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इससे पहले भी कई पुलिसकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। जनपद में अब तक कुल 651 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 321 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वर्तमान में कुल 323 एक्टिव पॉजिटिव केस है, जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को 24 घंटे में 66 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें सभी निगेटिव हैं। इसके अलावा अन्य लैब से 23 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। तहसील सदर (लखीमपुर) में कुल 11 संक्रमित मिले हैं। शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी सेठ घाट रोड पर तीन, बहादुरनगर में एक, नई बस्ती में एक, ओयल पुलिस चौकी में तीन पुलिसकर्मी, गांव कोरैया जंगल में एक, नौरंगाबाद में एक, सलेमपुर कोन में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला मुन्नूगंज में एक और तीर्थ में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी में कुल सात संक्रमित मिले हैं, जिसमें कोतवाली में एक पुलिसकर्मी, मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा में पांच और ब्रह्मदेव कॉलोनी में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के भानपुरी कॉलोनी संपूर्णानगर में एक और रंगरेजान प्रथम में एक संक्रमित मिला है। तहसील मितौली के हेल्थ वैलनेस सेंटर मौसमपुर के सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ अधिकारी) संक्रमित मिले हैं।
एक व्यक्ति संक्रमित मिलने से मुखलिसपुर गांव सील
ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुखलिसपुर निवासी एक रोजगार सेवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने और ईसानगर निवासी दो महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। मरीजों को होम क्वारंटीन कर 100 मीटर के एरिया को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
ईसानगर इंडियन बैंक में तैनात कर्मचारी के संपर्क में आए कस्बा निवासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसकी पत्नी और मां भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उधर ईसानगर ब्लॉक में कार्यरत रोजगार सेवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कस्बे में हड़कंप है। संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने एहतियातन 100 मीटर के एरिया में बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया है। गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। डॉ बीके स्नेही ने बताया कि दो टीमें लगाकर कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया गाइड लाइन के हिसाब से 100 मीटर एरिया को सील कर पुलिस की तैनाती की गई है।
पलिया में महिला डॉक्टर समेत दो संक्रमित मिले
पलियाकलां पलिया इलाके में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को भी एक महिला डॉक्टर समेत दो लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। दोनों ने ही बाहर प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ एचएन वरूण, काउंसलर अंकित दीक्षित ने स्वास्थ्य टीम के साथ खजुरिया पहुंचकर संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों का सर्वे किया। संपर्क में आए हुए लोगों की जांच कराई जाएगी। फिलहाल दोनों पॉजिटिव को होम क्वारंटीन में रखा गया है।
पसगवां में इंस्पेक्टर समेत दो लोग संक्रमित मिले
पसगवां कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और एक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खुद को होम आइसोलेट करते हुए चार्ज जेबीगंज चौकी इंचार्ज विशंभर दयाल सिंह को दिया है।