{"_id":"5f2c25838ebc3e4adf3fa7ec","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4153440156","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरहनी में कोरोना सैंपल लेने पहुंची टीम से ग्रामीणों की नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरहनी में कोरोना सैंपल लेने पहुंची टीम से ग्रामीणों की नोकझोंक
विज्ञापन
निघासन। खैरहनी में मां और बेटे के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद टीम वहां पर सैंपल लेने पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने सैंपल देने से मना करते हुए नोकझोंक की। इस पर टीम को पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस के आने के बाद ग्रामीणों ने सैंपल लेने दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खैरहनी और सुथना बरसोला आदि गांवों में सैंपल लिए।
सीएचसी प्रभारी लालजी पासी ने बताया कि खैरहनी में मां, बेटे के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद टीम गांव पहुंची। परिवार वालों के साथ पड़ोसियों का भी सैंपल लेना था। टीम के पहुंचते ही लोगों ने सैंपल देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर टीम और ग्रामीणों में नोकझोंक होने लगी। टीम ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया। सिपाही रवि पाठक ने घर-घर जाकर लोगों को समझाते हुए सैंपल लेने के लिए कहा। काफी देर बाद ग्रामीण सैंपल देने को तैयार हुए। इसके पहले बैलहा में भी पड़ोसियों ने सैंपल देने से मना करते हुए टीम को वापस भेज दिया था। बाद में एसडीएम के आदेश पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में 30 सैंपल लिए गए थे। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सुथना बरसोला में 24, खैरहनी में 25, बैलहा में 45 सैंपल लिए जा चुके हैं।
सिंगाही में बनियन मोहल्ला में बनाया गया केंटेन्मेंट जोन
सिंगाही नगर के बनियन मोहल्ला में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वहां पर कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निघासन, तिकुनियां के बाद सिंगाही में सैंपल लेने के लिए आएगी। पुलिस ने मोहल्ले में बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले लोगों पर रोंक लगा दी है। इसके बावजूद लोग बल्ली आदि को लांघ कर निकल रहे हैं।