फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

एक और मौत, 20 और कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 02 Aug 2020 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें सात संक्रमित तिकुनिया में तो शहर के अलग-अलग मोहल्लों में भी आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि निघासन के बैलहा में संक्रमित मिले युवक की मौत हो गई है, जो मारपीट में घायल हुआ था। मैगलगंज में भाई-बहन संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गोला और मोहम्मदी क्षेत्र में भी एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। जनपद में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 451 हो गई है, जबकि चार संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि शनिवार को कुल 599 रिपोर्ट आई, जो सभी निगेटिव हैं। इसके अलावा एंटीजेन टेस्ट में 14 लोग संक्रमित मिले, जबकि प्राइवेट लैब से प्राप्त रिपोर्ट में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर के मोहल्ला ईदगाह में दो लोग संक्रमित पाए गए हैैं। मोहल्ला द्वारिकापुरी में भी चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। मोहल्ला संतोषनगर कॉलोनी में एक और नई बस्ती मेन रोड में भी एक संक्रमित मिला है। तिकुनियां में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि पढुवा गांव में भी एक संक्रमित मिला है। पलिया तहसील के मोहल्ला किसान में एक और संपूर्णानगर में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। गोला गोकर्णनाथ में एक और मोहम्मदी रोड स्थित मोहल्ले में एक संक्रमित मिला है। जबकि बेहजम ब्लॉक के एडीओ (पीपी) संक्रमित मिले हैं। डीएम ने बताया कि शनिवार को नौ संक्रमित ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 189 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मैगलगंज में भाई-बहन मिले कोरोना संक्रमित, हड़कंप
कस्बे में भाई-बहन के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप है। पसगवां सीएचसी प्रभारी ने पूरे परिवार के लोगों और संपर्क में आने वाले 38 व्यक्तियों के सैंपल लिए हैैं। पॉजिटिव मरीजों के पिता कस्बा मैगलगंज में ही आभूषणों की दुकान करते हैं। स्वास्थ्य टीमों ने संक्रमितों के घर के आसपास स्क्रीनिंग की। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों को घर में ही रहने के निर्देश दिए हैं। दोनों संक्रमितों के पिता का भी सैंपल लिया गया है और उन्हें दुकान न खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसगवां के सीएचसी प्रभारी अश्वनि कुमार का कहना है कि मैगलगंज के मेन बाजार में आभूषण विक्रेता के बेटे और बेटी दोनों कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बहन को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि उसके भाई को कोविड केयर सेंटर जगसड़ में रखा गया है।
थाना प्रभारी चंद्रकांत सिंह का कहना है कि संक्रमित भाई-बहनों के पिता को दुकान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि नियमों का उल्लंघन करते हुए दुकान खोली या बाहर निकले तो मुकदमा लिख कर कार्रवाई की जाएगी। मोहल्ले में भी सैनिटाइजेशन के बाद बैरिकेडिंग कराई जाएगी।
पसगवां ग्राम पंचायत मैगलगंज की सब्जी मंडी में 20 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने 203 घरों में 1054 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ अश्विनी कुमार वर्मा ने बताया 22 संदिग्धों की सैंपलिंग कराई गई। अधीक्षक ने बताया कि एक दिन पहले इसी ग्राम पंचायत के चौखड़िया रोड पर एक कोरोना पॉजिटिव मिला था। फिलहाल यहां कोरोना संक्रमण को लेकर ग्रामीण काफी भयभीत हैं।
तिकुनियां में सात संक्रमित मिलने से खलबली, कुल संक्रमित हुए 12
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट आलोक वर्मा ने बताया एक ही परिवार के सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे कस्बे में संक्रमितों की संख्या 12 तक पहुंच गई है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले थे। शनिवार को जब टीम ने इनके परिवार की जांच की तो सात संक्रमित और निकल आए। कस्बे में निकले संक्रमितों को लेने आई एंबुलेंस में एक मरीज पहले से बैठा था। एंबुलेंस को ड्राइवर ने कस्बे में खड़ा कर दिया और गाड़ी में बैठा मरीज पान मसाला खाकर थूकने लगा, जिससे लोग भड़क गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। आधा घंटे के बाद ड्राइवर ने जब एंबुलेंस को हटाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
कोरोना पॉजिटिव निघासन तहसील पहुंचा तो मचा हड़कंप, लखनऊ जाते समय रास्ते में मौत
निघासन बैलहा के कोरोना पॉजिटिव निकले युवक के शनिवार को गंभीर हालत में तहसील पहुंच जाने से हड़कंप मच गया। किसी तरह से स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर उसे लखनऊ भिजवाते हुए एसडीएम और प्रभारी निरीक्षक ने पांच-पांच हजार की आर्थिक मदद भी की, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
निघासन कोतवाली के बैलहा गांव के 25 वर्षीय एक व्यक्ति का 27 जुलाई को अपने पड़ोसी से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में उक्त व्यक्ति को गंभीर अंदरूनी चोट आईं थी। पुलिस ने उसकी तरफ से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा था। निघासन सीएचसी से उसे जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में उसकी जांच के दौरान उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। साथ ही मारपीट की वजह से लगी चोट में उसकी आंत क्षतिग्रस्त मिली। इलाज के लिए रुपये न होने से वह वहां से चुपचाप अपने गांव चला आया। किसी की राय पर शनिवार को वह एसडीएम से मदद मांगने तहसील पहुंच गया। बकरीद की वजह से तहसील में मौजूद एसडीएम के चैंबर के बाहर खड़े होकर उसने अपने कोरोना पॉजिटिव और आंत जख्मी होने की बात कहते हुए मदद मांगी। उसकी आवाज पर अपने चैंबर से निकलकर आए एसडीएम ओमप्रकाश गुप्त ने दर्द की वजह से परेशान युवक की बात सुनी। उसने बताया कि उसको भयंकर दर्द हो रहा है। इलाज के लिए रुपये न होने से वह लखनऊ से भाग आया है। उसे आंत का ऑपरेशन बताया गया है। युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सुनकर तहसील में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता ने उसे एक किनारे बैठाकर सीएचसी प्रभारी डॉ. लालजी पासी, सीओ प्रदीप वर्मा और कोतवाल डीके सिंह को बुलाया। उन्होंने डीएम और सीएमओ को भी जानकारी देते हुए परेशान युवक के लिए एंबुलेंस भेजने की मांग की। यही नहीं एसडीएम और कोतवाल दिनेश सिंह ने उसको इलाज के लिए अपने पास से पांच-पांच हजार रुपये भी दिए। एसडीएम ने उसको सीएचसी भिजवाकर दर्द की वजह से प्राथमिक उपचार करवाया। बाद में उसे यहां से लखनऊ के ालिए रवाना किया गया, रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसडीएम ने कोरोना पॉजिटिव के तहसील परिसर में आने के कारण स्टाफ, वकीलों और अन्य लोगों से दो दिन यहां न आने और तहसील परिसर का सैनिटाइजेशन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
पलिया में पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आए लोग चिह्नित
पलियाकलां शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में एक युवती और माहीगिरान के एक युवक की रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद मोहल्लों में जाकर स्वास्थ्य विभाग से सीएचसी अधीक्षक डॉ एचएन वरुण व कांउसलर अंकित दीक्षित ने पहुंचकर आसपास जानकारी ली। दोनों को होम क्वारंटीन में रहने को कहा। शनिवार को एंबुलेंस से माहीगिरान के युवक को कोविड अस्पताल भेजा गया। उधर स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दोनों के संपर्क में आए हुए लगभग 21 लोगों को चिह्नित किया गया है, जिनकी भी जांच कराई जाएगी। मोहल्लों को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है।

रामपुर स्कूल में लगा कोरोना परीक्षण शिविर
संसारपुर बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्रंट डाटपुर के प्राथमिक विद्यालय रामपुर में लगाए गए कोरोना परीक्षण शिविर में 33 ग्रामीणों की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक केके रंजन के नेतृत्व में लगे परीक्षण शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने 33 ग्रामीणों की जांच कर उन्हें कोरोना के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी। जिसमें गांव में भी सामाजिक दूरी, मास्क लगाने पर जोर दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान हंसराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed