{"_id":"5f19b36c8ebc3e6399710d7b","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4137556180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुरुवार को10 और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद तीन दिन में 58 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें डॉक्टर, बैंक, स्वास्थ्य, नगर पालिका, सफाईकर्मी, सिपाही आदि संक्रमण का शिकार हुए हैं। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर उनके परिवार के कई सदस्यों के संक्रमित होने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण के सामुदायिक स्तर पर फैलने का खतरा बढ़ गया है। पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण का खौफ बढ़ने लगा है, क्योंकि पड़ोसी जनपदों में जिला स्तरीय अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद यहां भी ऐसे हालात का अंदेशा बना हुआ है।
इधर, जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार 10 और नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जिससे कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। गुरुवार को मिले कोरोना पॉजिटिव केस में आठ की सरकारी लैब और दो की प्राइवेट लैब से रिपोर्ट मिली। मोहम्मदी नगर पालिका परिषद का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला है। जबकि बरवर में पिता-पुत्री पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर लोग दहशत में हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक पहली पॉजिटिव महिला फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव बसहा माफी की निवासी है। दूसरी पॉजिटिव महिला भी फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव बसहा माफी की निवासी है, जो अस्थमा से पीड़ित है। तीसरा पॉजिटिव व्यक्ति ब्लॉक पसगवां क्षेत्र के गांव पिपरी अजीज का निवासी है। चौथा पॉजिटिव व्यक्ति मोहम्मदी क्षेत्र के गांव बेनी राजापुर का निवासी है, जो नगर पालिका परिषद मोहम्मदी का कर्मचारी है। पांचवीं पॉजिटिव महिला तहसील पलिया के मोहल्ला सुभाषनगर की निवासी हैं और वह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। वर्तमान में महिला लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती है। छठा पॉजिटिव बालक कुंभी ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिलहरी का निवासी है, जो लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के लिए गया था। सातवां और आठवां पॉजिटिव पिता-पुत्री हैं, जो मोहम्मदी क्षेत्र के कस्बा बरवर के निवासी हैं। नौवां पॉजिटिव व्यक्ति जिला मुख्यालय के मोहल्ला कंपनी बाग मोहल्ले का निवासी है।10वां पॉजिटिव व्यक्ति मोहम्मदी क्षेत्र की नगर पंचायत बरवर का निवासी है।
विज्ञापन
अब तक जनपद में कुल 253 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें से उपचार के बाद 184 लोग ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए हैैं। वर्तमान में 69 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। सरकारी कर्मचारियों से लेकर आम लोग और उनके परिजन संक्रमित मिल रहे हैं, जिससे लोगों को बेहद सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम