{"_id":"5f00c49b8ebc3e42fa48e17d","slug":"corona-lakhimpur-news-bly411608271","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों के संक्रमित मिलने पर कोर्ट 48 घंटे के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों के संक्रमित मिलने पर कोर्ट 48 घंटे के लिए बंद
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी कचहरी परिसर का पुलिस फोर्स के साथ जायजा लेते एएसपी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमित सिपाहियों के मिलने के बाद शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने जिला जज शिव शंकर प्रसाद से मुलाकात की और पत्र देते हुए अदालतें बंद करने का अनुरोध किया। इस पर जिला जज ने 48 घंटे के लिए कोर्ट बंद करने का आदेश दिया है। इधर, एएसपी अरुण कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ कचहरी परिसर का जायजा लेते रहे। इससे कचहरी परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
सुबह करीब 11 बजे अफसरों का काफिला भारी फोर्स के साथ अचानक कचहरी परिसर पहुंचा इससे परिसर में अफरातफरी मच गई। परिसर में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। कुछ देर बाद नगर पालिका कर्मी मशीन लेकर कचहरी पहुंच गया और परिसर को सैनिटाइज करने लगे। इस बीच डीएम और एसपी जिला जज से मिले और उन्हें एक पत्र देते हुए कहा कि कुछ सिपाही कोरोना संक्रमित मिले है इसके मद्देनजर कचहरी परिसर को सैनिटाइज किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कुछ समय के लिए कोर्ट को बंद करने का अनुरोध किया। इस पर जिला जज ने कोर्ट को 48 घंटे के लिए बंद करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।