फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

फिर मिला कोरोना संक्रमित, मोहल्ला रामनगर दोबारा कंटेन्मेंट जोन घोषित

Fri, 12 Jun 2020 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। फिर कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शहर के मोहल्ला रामनगर को डीएम ने शुक्रवार को दोबारा कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया। इससे पहले यहां अपने रिश्तेदार के यहां रहने वाले पीएचसी के डॉक्टर 17 मई को कोरोना संक्रमित मिले थे, जिस पर यह मोहल्ला कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया था। अब डॉक्टर स्वस्थ हो चुके हैं और मोहल्ला भी 21 दिन बाद कंटेन्मेंट जोन से बाहर आ चुका है। अब एक बार फिर कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मोहल्ला कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। इधर, जिले में अब 13 कन्टेंमेंट जोन हो गए हैं।
विज्ञापन

एक बार फिर इसी मोहल्ले का कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सुबह मोहल्ले में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक के घर के आसपास रहने वालों की स्क्रीनिंग कर कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

यहां बता दें कि मोहल्ला रामनगर निवासी युवक कुछ दिन पहले ऑपरेशन के लिए लखनऊ गया था। जहां पर हुई कोरोना जांच की गुरुवार रात आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकला। इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने मोहल्ले को कंटेन्मेंट जोन कर दिया। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने संक्रमित युवक के घर के आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग कराने के लिए पांच टीमें लगाईं। शुक्रवार को टीमों में शामिल अर्बन कोआर्डिनेटर राहुल शाक्य, आलोक शुक्ला एवं आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मोहल्ले में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जागरूकता पोस्टर चस्पा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने संक्रमित युवक को लेकर आने वाले निजी वाहन के चालक की भी तलाश की। फिलहाल उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
संक्रमित युवक के घर के पास खुली रहीं दुकानें, घूमते रहे लोग
रामनगर मोहल्ले में संक्रमित युवक मिलने के बाद भी लोग लापरवाह दिखे, दुकानें भी खुली रहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को घर के भीतर ही रहने की हिदायत दी बावजूद इसके करोना पॉजिटिव मिले युवक के घर की गली में लोगों का आना-जाना जारी रहा। लोग अपने अपने घरों के बाहर बैठ कर समय काटते दिखाई दिए।

मोहम्मदी का बनिकागांव कंटेन्मेंट जोन से मुक्त
21 दिन बाद शासन की गाइडलाइन के अनुसार बनिकागांव को कंटेन्मेंट जोन से मुक्त कर दिया गया। इस इलाके को एक कोरोना संक्रमित मिलने पर कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया था।
रामनगर मोहल्ले में एक युवक के संक्रमित मिलने पर कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है। मोहल्ले के लोगों की स्क्रीनिंग करने के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed