{"_id":"5ec7f7108ebc3e90420458ab","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4067010111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलबेहड़ का पिपरावां और पसगवां का बनकागांव कंटेन्मेंट जोन में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलबेहड़ का पिपरावां और पसगवां का बनकागांव कंटेन्मेंट जोन में शामिल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम ने फूलबेहड़ ब्लॉक के गांव पिपरावां और पसगवां क्षेत्र के बनकागांव को भी कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है। इससे जनपद में 10 कंटेन्मेंट जोन हो गए हैैं। बनकागांव को सबसे संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि वहां एक सप्ताह पूर्व ही मुंबई से करीब दो दर्जन प्रवासी आए थे। इसमें होम क्वारंटीन में रह रहे तीन प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं, जो मुंबई के सैलून में काम करते थे। चौथा संक्रमित श्रमिक मुंबई से लौटा है, जो फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव पिपरावां में अपने घर पर होम क्वारंटीन किया गया था। दोनों गांवों में होम क्वारंटीन चारों कोरोना संक्रमितों को सुबह ही एंबुलेंस से बेहजम स्थित कोविड 19 अस्पताल में भेज दिया गया। यहां बता दें गुरुवार रात आई रिपोर्ट में छह कोरोना संक्रमित मिले थे, जिसमें चार इन्हीं गांवों के और प्रवासी मजदूर थे और होम क्वारंटीन थे। बाकी दो प्रवासी मजदूर पहले से क्वारंटीन सेंटर पर थे।
कंटेन्मेंट घोषित किए गए बनकागांव और पिपरावां को सील कर दिया गया है। चौराहों और रास्तों पर बैरिकेडिंग करके लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बनकागांव और पिपरावां में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डोर-टू-डोर सर्वे किया है। मोहम्मदी की एसडीएम स्वाति शुक्ला, सीओ प्रदीप यादव और तहसीलदार विकासधर दुबे ने बनकागांव का भ्रमण करके स्थितियों का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि उचौलिया की बाजार पूर्व की भांति खुलेगा। बनकागांव में होम डिलीवरी से सामान पहुंचाने के लिए उचौलिया के चार दुकानदारों को अधिकृत किया गया है। इसके अलावा सब्जी और दूध विक्रेताओं को भी होम डिलीवरी करने के लिए अधिकृत किया गया है।
जंगबहादुरगंज प्रवासियों की रिपोर्ट मिलने के बाद पांच चेकिंग प्वाइंट बनाकर गांव पहुंचने वाली सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। इब्राहीमपुर मार्ग, मोहम्मदपुर-ताजपुर मार्ग, सरफराजपुर मार्ग, सूरतियापुर मार्ग और उचौलिया मार्ग को बंद किया गया है। ग्रामीणों ने भी अपनी अपनी गलियों के मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग करने के साथ मोहल्ले के अतिरिक्त आने वालों पर पाबंदी लगा दी है। ग्राम प्रधान ने बताया कि अब तक करीब 70 लोग दिल्ली, मुंबई समेत कई स्थानों से गांव में आएं हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए तीनों लोग 16 मई को गांव आए थे। अब तक कुल आठ प्रवासियों को थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद सैंपल जांच को भेजे गए थे, इसमें से तीन युवकों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। तीनों मुंबई के सैलून में काम करते थे। इस दौरान एसएचओ आदर्श सिंह, चौकी प्रभारी हर्षित सिंह ने तीनों कोरोना संक्रमितों की हिस्ट्री चेक करने के लिए ग्रामीणों से बातचीत करके जानकारी ली।
विज्ञापन
बफर जोन में भी बरती जा रही सावधानी
जंगबहादुरगंज बनकागांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित किए जाने के बाद ही उसकी सीमा क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राम सुरतियापुर, रहिमापुर, सरफराजपुर, हैवतियापुर गांवों को बफर जोन में रखा गया है। मुख्य बाजार उचौलिया में सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव में मची खलबली, ढूंढे जा रहे संपर्क में आए लोग
महेवागंज फूलबेहड़ ब्लॉक के पिपरावां गांव में एक प्रवासी श्रमिक के कोरोना संक्रमित मिलने से अफरातफरी है। यह श्रमिक कुछ दिन पहले ही मुंबई से आया है। इसके पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में अफरातफरी मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रमिक को कोरोना अस्पताल बेहजम में शिफ्ट करा दिया और अब उसके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी है, जिससे उससे मिलने वालों को होम क्वारंटीन किया जा सके।
सीएचसी फूलबेहड़ अधीक्षक डॉ. अमितेष दत्त द्विवेदी ने बताया कि संक्रमित युवक को बेहजम स्थित कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य टीम लगाकर गांव का सर्वे कराया जा रहा है, जिससे संक्रमित युवक से किन-किन लोगों ने मुलाकात की है इसकी जानकारी हो सके, क्योंकि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मिलने वालों को होम क्वारंटीन करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सीएचसी फूलबेहड़ क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।
कोरोना संक्रमित युवक के पिता का भी लिया जाएगा सैंपल
उचौलिया पसगवां थाना क्षेत्र के गांव बनकागांव में तीन युवकों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कम्युनिटी स्तर पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा है, जिससे एसडीएम स्वाति शुक्ला ने कोरोना संक्रमित पाए गए एक युवक के पिता की भी सैंपल जांच कराने के निर्देश दिए हैं। संक्रमित युवक का पिता उचौलिया कस्बे में नाई की दुकान चलाता था, जिसे बंद करवा दिया गया है।
मुंबई के सैलून में काम करके लौटे तीन कोरोना संक्रमितों में से एक युवक के पिता उचौलिया में इस दौरान ग्राहकों के बाल काटते रहे, जिससे काफी लोगों के संपर्क में आने का अनुमान हैै। लिहाजा एसडीएम स्वाति शुक्ला ने संक्रमित युवक के पिता का भी कोरोना सैंपल जांच कराने की बात कही है। साथ ही दुकान पर बाल बनवाने वाले ग्राहकों की जानकारी एकत्र करने के निर्देश मातहतों को दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि पसगवां थाना क्षेत्र में बनकागांव से पहले बरखेरिया जाट को घोषित किया जा चुका है, जिससे इस क्षेत्र के दो गांव कंटेन्मेंट जोन घोषित हो चुके हैं।
डीएम, एसपी ने किया शहर के कंटेन्मेंट जोन का निरीक्षण
लखीमपुर खीरी शहर में बने कंटेन्मेंट जोन का शुक्रवार को डीएम एसपी ने निरीक्षण किया। उन्होंने भ्रमण कर मोहल्ले की स्थिति का जायजा लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शुक्रवार दोपहर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एसपी पूनम के साथ शहर के कंटेंन्मेंट जोन मोहल्ला हिदायत नगर पहुंचे। मोहल्ले का भ्रमण कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वह दूसरे कंटेन्मेंट जोन नौरंगाबाद और फिर रामनगर पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को मोहल्लों में आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए। मोहल्ले में होम डिलीवरी के माध्यम से जरूरत का सामान घरों तक पहुंचवाने के निर्देश दिए। ब्यूरो
कंटेनमेंट जोन के लिए मेडिकल टीम गठित
कोरोना संक्रमित मिलने पर सेहत महकमें ने दो नए कंटेन्मेंट जोन के लिए मेडिकल टीम गठित कर दी है। एसीएमओ के नेतृत्व में टीम गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी। सीएमओ ने स्क्रीनिंग के दौरान कर्मचारियों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के साथ मास्क लगाए रहने के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉक पसगंवा के बनकागांव और फूलबेहड़ के पिपरावां को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है। इससे अब जिले में कंटेन्मेंट जोन की संख्या 10 हो गई है। शहरी क्षेत्र में एक पॉजिटिव मिलने पर उसके मकान से 250 मीटर और दो पॉजिटिव मिलने पर 500 मीटर की परिधि कंटेन्मेंट जोन होगा। वही ग्रामीण क्षेत्र में एक केस पर गांव और दो मिलने पर पूरा राजस्व गांव कंटेन्मेंट जोन होगा। जबकि इसके आसपास के दूसरे राजस्व गांव के मजरे बफर जाने में आएंगे।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
--
कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कराकर उन्हें तुरंत होम क्वारंटीन किया जाएगा। साथ ही एक सप्ताह में सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
-डॉक्टर अश्वनि वर्मा, अधीक्षक सीएचसी, पसगवां