फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

गाजियाबाद से बांकेगंज साइकिल से घर पहुंचा प्रवासी श्रमिक

Tue, 19 May 2020 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
corona
बांकेगंज। गाजियाबाद में सेक्टर 23 के भागीरथी पब्लिक स्कूल में ब्लॉक क्षेत्र की खरेहटा पंचायत के मजरा खरेहटा निवासी रामलढ़ैते और विनीत कुमार पत्नी बच्चों समेत नौकरी करने गए थे। लॉकडाउन के बाद स्कूल बंद होने से बेरोजगार हो गए। विनीत, पत्नी माया देवी और चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर वापसी के लिए प्रशासन के सहयोग से बस में सवार हुए और शाहजहांपुर तक पहुंचे। जहां से रिक्शे पर बैठकर गांव पहुंचे, तो रामलढ़ैते को शासन से सहयोग न मिलने पर उसने साइकिल से ही आने का फैसला लिया। तीन दिन बाद जब वह गांव पहुंचा तो उसे सुकून मिला।
विज्ञापन

यह सभी प्रवासी श्रमिक अपने घरों में नहीं गए और प्रधान अल्लारक्खी को इसकी सूचना दी। बांकेगंज सीएचसी पहुंचे इन मजदूरों और बच्चों का डॉक्टरों की टीम ने चेकअप किया। प्राथमिक जांच में किसी मजदूर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले। इन मजदूरों ने बताया कि हम लोग स्कूल में नौकरी करने गाजियाबाद गए हुए थे। लेकिन ऐसी मुसीबत में फंस गए कि घर मिलना दूर हो गया। बहरहाल अपने घर आकर सभी खुश हैं।
विज्ञापन

उधर ग्रंट नंबर 10 पंचायत के मजरा पूरनपुर निवासी चार मजदूर रोहित, मंजीत, विमलेश और राजपाल बरेली जिले के फरीदपुर में होली के दरम्यान गेहूं कटाई करने गए थे। फसल कटाई काम खत्म होने से पहले ही लॉकडाउन में फंस गए। घर आने के लिए प्रशासन से न सहयोग मिला न साधन। ऐसी स्थित में इन चारों मजदूरों ने 3500 रुपये भाड़े से पिकअप पर सवार होकर घर पहुंचे। बांकेगंज सीएचसी में चेकअप कराया। प्राथमिक जांच में किसी मजदूर के कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed