फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

निगरानी समितियों को सतर्क किया.. होम क्वारंटीन का नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 19 May 2020 10:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। जनपद में प्रवासी श्रमिकों के आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार की रात आई रिपोर्ट में तीन और नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से संख्या 27 से बढ़कर 30 तक पहुंच गई है। होम क्वारंटीन किए गए कई प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से अफसरों में अफरातफरी है, तो वहीं संबंधित मोहल्लों और गांवों में लोग कोरोना के फैलने को लेकर खौफजदा हो रहे हैैं। हालांकि जिला प्रशासन ने शहर के दो मोहल्लों समेत चार गांवों को कंटेन्मेंट जोन घोषित करके इन्हें सील कर दिया है, क्योंकि इनमें होम क्वारंटीन किए गए 10 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। होम क्वारंटीन किए गए प्रवासी श्रमिकों की संख्या 13 हजार से अधिक होने के कारण कोरोना संक्रमण के कम्युनिटी लेवल पर फैलने का खतरा बढ़ गया है, इसी के चलते प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

पहली बार लखीमपुर शहर के मोहल्ला हिदायतनगर में दिल्ली से आए दो प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैैं, जो अपने घर पर होम क्वारंटीन में रखे गए थे। लिहाजा इस मोहल्ले को कंटेन्मेंट जोन घोषित करके इसे सील कर दिया गया है। इसी तरह थाना गोला गोकर्णनाथ के गांव चौरठिया में एक कोरोना पॉजिटिव, थाना पसगवां के गांव बरखेरिया जाट में चार कोरोना पॉजिटिव (दो बच्चे शामिल), थाना फूलबेहड़ के गांव बाबापुरवा में एक कोरोना पॉजिटिव, थाना फरधान के गांव डांडेपुरवा में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। यह सभी प्रवासी श्रमिक होम क्वारंटीन किए गए थे, जिससे इन गांवों को भी कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो होम क्वारंटीन के दौरान नियमों का पालन करने में जरा भी चूक हुई, तो सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के परिवार वाले संक्रमित होंगे। इसके बाद परिवार वालों के संपर्क में आने वाले बाहर के व्यक्तियों के माध्यम से कम्यूनिटी लेवल पर कोरोना संक्रमण फैल सकता है। यही वजह है कि डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी लोगों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग की अपील की हैै। उन्होंने कम्युनिटी लेवल पर कोरोना संक्रमण के फैलने के खतरे को भांपते हुए सभी निगरानी समितियों को हाई अलर्ट किया है और होम क्वारंटीन व्यक्तियों के घूमने पर प्रतिबंध लगाते हुए नियम तोड़ने वालों की सूचना कोविड कंट्रोल रूम में देने की अपील नागरिकों से की है।
विज्ञापन

एक से अधिक कोरोना पॉजिटिव वाले गांवों के आसपास के गांव बफर जोन में शामिल
कंटेन्मेंट जोन के साथ ही बफर जोन घोषित किए जाने का प्रावधान है। जिन मोहल्लों या गांवों में एक से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, उनकी सीमा से लगे आसपास के मोहल्लों और गांवों को बफर जोन में शामिल किया गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या एक से अधिक होने पर 500 मीटर परिधि में या पूरा मोहल्ला कंटेन्मेंट जोन होगा। जबकि इसके आसपास 250 मीटर परिधि को बफर जोन घोषित किया गया है। ऐसे ही गांवों में एक से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर संपूर्ण राजस्व गांव को कंटेन्मेंट जोन होगा और आसपास पड़ने वाले दूसरे राजस्व गांवों के मजरे बफर जोन में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed