फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

आशा सहित 14 संदिग्ध लोगों के सैंपल भेजे

Tue, 19 May 2020 10:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
corona
महेवागंज खीरी। फूलबेहड़ सीएचसी क्षेत्र में कोरोना संक्रिमतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार रात आई कोरोना रिपोर्ट में फूलबेहड़ के डांडेपुरवा गांव निवासी प्रवासी मजदूूूर के पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में सख्ती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह फूलबेहड़ प्रभारी चिकित्साधिकारी की अगुवाई में मेडिकल टीम गांव पहुंची और सर्वे किया। संक्रमित प्रवासी मजदूर और उसके आठ साथी 15 मई को गुजरात के सूरत से गांव लौटे थे। ग्राम प्रधान चंद्रशेखर बबलू ने बताया कि मजदूरों को स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। खाने पीने के रोज नए डिमांड और हंगामा होने पर अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को मजदूरों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। इनमें एक मजदूर पॉजिटिव मिला है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमितेश द्विवेदी ने बताया कि संक्रमित मजदूर को आइसोलेशन में भेजा गया है। वही उसके संपर्क में आए परिवार की एक आशा समेत 14 लोगों को सैंपल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक फरधान विमल गौतम ने बताया कि गांव के सभी रास्तों की बैरिकेडिंग कर दी गई है। अग्रिम आदेश तक गांव वालों को पूर्णतया लॉकडाउन में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed