फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

पत्नी की गोली मारकर हत्या

Tue, 19 May 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
corona
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली पसगवां क्षेत्र में पति ने सोमवार को पत्नी की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम पिपरोला कुंअरपुर निवासी अरुण कुमार की शादी वर्ष 2009 में मोहम्मदी कोतवाली के ग्राम विष्माशी निवासी राजकुमार की पुत्री पूजा से हुई थी। कोई संतान न होने के कारण दोनों के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता था। सोमवार को भी दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान अरुण कुमार ने घर में पत्नी पूजा की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा पूजा खून से लथपथ पड़ी थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने हत्यारोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। बेटी की हत्या की सूचना पर मृतका की मां शशी देवी और पिता राजकुमार भी मौके पर पहुंच गए। बेटी का शव देखकर बिलख पड़े। मृतका के माता-पिता ने बताया कि दामाद के एक महिला से अवैध संबंध भी हैं। उसकी पुत्री के संतान नहीं हो रही थी। इसको लेकर दो वर्ष से आए दिन पुत्री के साथ विवाद करता था और उसे अक्सर मारता-पीटता था। एक बार पुलिस ने दोनों का समझौता भी कराया था। कुछ समय बाद दोबारा विवाद पैदा हो गया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अरुण कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

संतान न होने से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार को भी इसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। हत्यारोपी पति को तमंचा बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आदर्श कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पसगवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed